बिहार चुनावः ये हैं पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले टॉप 5 बाहुबली, इनके बारे में कितना जानते हैं आप

Published : Oct 27, 2020, 12:46 PM ISTUpdated : Nov 09, 2020, 12:38 PM IST

पटना (Bihar ) । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के पहले चरण में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 1065 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके बारे में वोटर्स जानना चाहते हैं। वहीं, एसोसिशन फॉर डेमोक्रेटिव रिफॉर्म (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच (Bihar Election Watch) ने शपथ पत्र में दिए गए क्रिमिनल बैकग्राउंड के आधार पर ऐसे तमाम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, जिसके आधार पर हम आपको टॉप 5 ऐसे प्रत्याशियों के बारे में बता रहे हैं।

PREV
16
बिहार चुनावः ये हैं पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले टॉप 5 बाहुबली,  इनके बारे में कितना जानते हैं आप

बताते चले कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा दागियों को टिकट आरजेडी ने दिया है, जिसके 41 प्रत्याशियों में से 30 (73 प्रतिशत) दागी है। इसी तरह बीजेपी के 29 में से 21 (72 प्रतिशत), लोजपा के 41 में से 24 (59 प्रतिशत) कांग्रेस के 21 में से 12 (57 प्रतिशत), जदयू के 35 में से 15 (43 प्रतिशत) और बसपा के 26 में से 8 (31 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

26

सबसे अमीर और सबसे बड़े बाहुबली हैं अनंत सिंह 
बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह आरजेडी से मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जो इसी सीट से वर्तमान विधायक हैं और जेल में बंद हैं। उनपर कुल 38 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के 7, हत्या का प्रयास के 11, अपहरण के 4 जैसे मामले भी शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 68 करोड़ 56 लाख रुपए से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 18 करोड़ 49 लाख तो अचल संपत्ति 50 करोड़ 7 लाख है। हालांकि, उनके ऊपर 17 करोड़ 15 लाख की देनदारी भी है।

(फोटो में अनंत सिंह)

36

सुधीर पर था कभी 25 हजार का ईनाम
गया जिले के गुरूआ विधानसभा सीट से सुधीर कुमार वर्मा जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनपर 37 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास और अपहरण के तीन-तीन मामले मुख्य रूप से शामिल हैं। एक समय था उनपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।
(फोटो में सुधीर कुमार वर्मा)
 

46

पांच साल में घट गई इस बाहुबली की दौलत
मनोज मंजिल CPI (ML) (L) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के टिकट पर भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिपर 30 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें मुख्य रूप से हत्या के 2, हत्या का प्रयास के 4, अपहरण का 1 मामला शामिल है। इस बार उन्होंने 3.16 लाख रुपए अपनी संपत्ति बताई है। बता दें कि 2015 में 3.47 लाख रुपए संपत्ति थी।

(फोटो में मनोज मंजिल)

56

15.78 करोड़ के मालिक हैं अनिल
अनिल कुमार जनतांत्रिक विकास पार्टी से भोजपुर के तरारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनपर हत्या के प्रयास का दो और महिला संग अभद्रता के मामले सहित कुल 23 मामले दर्ज हैं। उनके पास कुल चल और अचल संपत्ति 15 करोड़ 78 लाख 73 हजार 857 रुपए की है, जबकि उनकी पत्नी के पास 44 लाख 97 हजार 226 रुपये की संपत्ति है। 
(फोटो में अनिल कुमार)

66

अनंत सिंह के दाहिना हाथ माने जाते हैं कर्णवीर
पटना के बाढ़ विधानसभा सीट से कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनपर 15 क्रिमिनल केस हैं। इनमें हत्या, अपहरण और फिरौती जैसे मामले के भी एक-एक केस शामिल हैं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दाहिना हाथ के रूप में भी जानते और पहचानते हैं। 
(फोटो में कर्णवीर सिंह यादव)

Recommended Stories