Published : Nov 03, 2020, 08:50 AM ISTUpdated : Nov 03, 2020, 05:16 PM IST
पटना ( Bihar ) । कोरोना काल के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग हुई। 8 सीटों पर मतदान शाम 4 बजे तक चला, जबकि अन्य सीटों पर शाम 6 बजे तक। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बावजूद इसके छिटपुट घटनाएं हुई। बता दें कि इस चरण के चुनाव में 1463 उम्मीदवारों मैदान में हैं। वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत नीतीश सरकार के 4 मंत्रियों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है। आइये तस्वीरों में देखें किस तरह हुई बिहार के 17 जिलों में वोटिंग।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मतदान। लोगों से किया ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील।
220
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मतदान किया। वो कोरोना के गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते दिखे।
320
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना में अपना वोट डाला।
420
राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेजस्वी के साथ किया मतदान। बोली इस बार बह रही बदलाव की गंगा।
520
बिहार के डिप्टी सीएम ने किया मतदान। लोगों से मतदान करने का किया अपील।
620
महागठबंधन के सीएम फेज तेजस्वी यादव ने भी मतदान किया। मतदान अपनी तस्वीर भी ट्टीट किया। साथ ही लिखा है कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर बदलाव के सहभागी बने। बिहार में बदलाव की गंगा बह रही है।
720
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व भाजपा नेता नित्यानंद राय ने हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के करनपुरा में अपना वोट डाला।
820
बिहार चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे चिराग पासवान। वे सामान्य वोटर्स के साथ कतार में खड़े होकर किया वोट।
920
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी पत्नी के साथ बेतिया विधानसभा के बूथ संख्या 61 पर मतदान किया। साथ ही एनडीए के फिर से सत्ता में आने की बात कही।
1020
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मतदान किया। बता दें कि वो इस बार हसनपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
1120
मंत्री अशोक चौधरी ने पत्नी नीता व बेटी शाम्भवी के साथ बुद्धा कॉलोनी इलाके के बूथ पर वोट डाला।
1220
एक्टर शत्रुघ्न सिंहा अपने बेटे लव सिन्हा के साथ मतदान किया। बता दें कि लव सिंहा इस बार बीजेपी के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
1320
पटना में पहले वोटर्स को सम्मानित करते मतदान अधिकारी।
1420
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। सुबह से महिला मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रही है।
1520
बिहार में आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं। जहां बूथ पर कुछ इस तरह से सजावट भी की गई है।
1620
कोरोना के बीच हो रहे चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतदाता और सुरक्षा कर्मी भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते देखे जा रहे हैं।
1720
गजब का उत्साह। ये लड़की अपनी दादी को साइकिल पर बैठाकर मतदान कराने सुबह-सुबह बूथ पर पहुंची। जिसकी हर किसी ने तारीफ की।
1820
कोरोना के दौर में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मतदान केंद्र पर खड़े वोटर्स।
1920
बिहार में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
2020
सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग करने आने वाले मतदाताओं की हो रही थर्मल स्कैनिंग।