जन विकास पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब बिहार और दूसरे प्रदेशों के लोग लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे थे। उस समय बिहार के किसी नेता ने आगे बढ़कर मदद नहीं की। बल्कि, उस समय भी सोनू सूद जैसे कलाकार ही खड़े थे। पार्टी का मुख्य काम बिहार का विकास करना, बिहार से पलायन को रोकना और बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देना है।