भोजपुरी फिल्मों की बिंदास एक्ट्रेस हैं पाखी हेगड़े, बिहार चुनाव में इस पार्टी के लिए करेंगी मेहनत;कई सितारे साथ

Published : Oct 12, 2020, 12:31 PM ISTUpdated : Oct 12, 2020, 02:08 PM IST

पटना (Bihar ) । भोजपुरी फिल्मों की बिंदास एक्ट्रेस पाखी हेगड़े (Actress Pakhi Hegde) इस बार बिहार विधानसभा चुनाव  Bihar Assembly Elections)में काफी रूचि ले रही हैं। वो राष्ट्रीय जन विकास पार्टी (Jan Vikas Party) के समर्थन में वोट मांगेंगी। उनके साथ कई सितारे भी साथ होंगे। वो एक दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के लिए समर्थन भी मांगते दिखीं। बता दें कि राष्ट्रीय जन विकास पार्टी का गठन 25 अगस्त 2019 को बिहार के दरभंगा में हुआ था। इसके अध्यक्ष कृष्ण कुमार दास (Krishna Kumar Das) हैं, जिन्होंने देशभर के कलाकारों को न्याय दिलाने और बिहार से बाहर काम कर रहे लोगों की उपेक्षा को दूर करने का संकल्प लिया है।

PREV
16
भोजपुरी फिल्मों की बिंदास एक्ट्रेस हैं पाखी हेगड़े, बिहार चुनाव में इस पार्टी के लिए करेंगी मेहनत;कई सितारे साथ

भोजपुरी फिल्मों में इंट्री करने के पहले पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया था। वो भोजपुरी फिल्मों के साथ मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

26

साल 2006 में अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘बैरी पिया’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। अपनी पहली फिल्म के बाद वह कई बड़े सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। वो करीब 60 फिम्मों में अब तक काम कर चुकी हैं। आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। 

36

पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं, जो अपने हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर हैं। अपनी फिल्म के साथ अपने हॉट तस्वीरों के चलते पाखी इंटरनेट पर भी खूब पसंद की जाती हैं तो वहीं उनके बोल्ड वीडियोस हर किसी को हैरत में डाल देते हैं।
 

46

पाखी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब प्रसिद्ध हैं। जहां वह अपनी ढेरों तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। वो इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में जन विकास पार्टी के समर्थन में प्रचार करेंगी।

56

वो कहती हैं कि ये पार्टी बिहार की राजनीति से नेपोटिजम को खत्म करना चाहती है। जरूरी नहीं कि नेता का बेटा ही नेता बने, सिर्फ राजनीति में ही नहीं बल्कि फिल्म उद्योग में भी नेपोटिजम का बहिष्कार जन विकास पार्टी करती है।
 

66

जन विकास पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब बिहार और दूसरे प्रदेशों के लोग लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे थे। उस समय बिहार के किसी नेता ने आगे बढ़कर मदद नहीं की। बल्कि, उस समय भी सोनू सूद जैसे कलाकार ही खड़े थे। पार्टी का मुख्य काम बिहार का विकास करना, बिहार से पलायन को रोकना और बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देना है।

Recommended Stories