पासवान के निधन पर राजनीति: RJD नेता हैं रामविलास के दामाद अनिल साधु, वायरल हो रहा ये वीडियो

पटना। लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) के निधन के बाद राजनीति भी देखने को मिल रही है। लालू यादव (Lalu Yadav) की आरजेडी (RJD) ने एक वीडियो रीट्वीट किया है। इसमें पटना एयरपोर्ट पर हंगामा देखा जा सकता है। ये हंगामा डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) की कार के सामने हो रहा है। वीडियो में रामविलास पासवान के बेटी-दामाद, सुशील मोदी की कार के सामने खड़े हो गए हैं और आरोप लगा रहे कि दोनों को पासवान का अंतिम दर्शन करने से रोक दिया गया। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2020 5:46 AM IST / Updated: Oct 10 2020, 11:20 AM IST

18
पासवान के निधन पर राजनीति: RJD नेता हैं रामविलास के दामाद अनिल साधु, वायरल हो रहा ये वीडियो

बताते चलें कि 9 अक्तूबर को रामविलास पासवान का शव दिल्ली से पटना लाया गया था। पटना में एलजेपी कार्यालय से पहले यहां भी अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत तमाम दलों के नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। पासवान की बेटी आशा (Asha Paswan) अपने पति अनिल साधु (Anil Sadhu) के साथ अंतिम दर्शन को आई थीं। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि अंतिम दर्शन करने से रोका गया। (पटना एयरपोर्ट पर हंगामे की फोटो) 

28

इससे पहले शुक्रवार को अनिल साधु ने ट्वीट कर ससुर के निधन पर दुख जताया था। पारिवारिक फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- "पितातुल्य स्वर्गीय रामविलास पासवान मेरी उंगलियों को पकड़ कर आपने राजनीति की रपटीली राहों पर चलना सिखाया था। मुझे हिम्मत, ताकत और हौंसला देने वाले आप। आज आपकी संसार यात्रा समाप्त हो गई। निःशब्द हूं।  स्तब्ध हूं। इस दुख का कोई अंत नहीं। इस रात की कोई सुबह नहीं। आप हमेशा याद आएंगे बाबूजी। आपकी कमी हमेशा हमारे पूरे परिवार को खलती रहेगी।" (बेटी आशा, दामाद अनिल साधु और पोते के साथ पासवान) 

38

कौन हैं अनिल साधु? 
अनिल साधु आरजेडी नेता हैं। वो पार्टी की एससी/एसटी यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पासवान की दो बेटियां हैं। आशा और उषा। अनिल की शादी आशा के साथ हुई है। वो पटना में ही रहते हैं। आरजेडी में आने से पहले अनिल साधु एलजेपी में ही थे और पार्टी की दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष थे। 

48

अनिल साधु ने 2015 में एलजेपी के टिकट पर मुजफ्फरपुर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि तब महागठबंधन उम्मीदवार से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चिराग पासवान की पार्टी में ताकत बढ़ने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। 

58

2015 में अनिल तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल हो गए थे। अनिल ने ससुर रामविलास पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने पासवान के पारिवारिक मसले को सार्वजनिक उठाया था और आरोप लगाए थे कि जिस तरह चिराग की परवरिश हुई और उन्हें सुख सुविधाएं मिली पासवान ने वैसी परवरिश बेटियों की नहीं की। 

68

बताते चलें की रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। 1960 में पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी। इस शादी से आशा और उषा दो बेटियां हैं। दूसरी शादी 1983 में रीना देवी से की। इस शादी से चिराग और एक बेटी है। पासवान ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।  (रोती बिलखती रामविलास पासवान की पहली पत्नी।)

78

अनिल पासवान का नाम पिछले दिनों पूर्णिया जिले में आरजेडी के पूर्व दलित नेता शक्ति मालिक की हत्या में भी आया था। शक्ति मालिक पहले आरजेडी की एससी/एसटी यूनिट में ही पदाधिकारी थे। बाद में उन्होंने आरजेडी छोड़ दी थी। (बेटी के साथ पासवान)

88

शक्ति मालिक की हत्या में तेजस्वी और तेजप्रताप समेत और अनिल का भी नाम सामने आया था। हालांकि बाद में पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos