Published : Oct 30, 2020, 11:42 AM ISTUpdated : Nov 05, 2020, 02:16 PM IST
पटना (Bihar) । बिहार में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन, आज तमाम संघर्षों के बाद वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं, जिनका मुंबई में भी आलीशान फ्लैट है। बताते हैं बीएसएफ की नौकरी छोड़ने के बाद एक्टर खेसारी लाल यादव परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते थे, जबकि उनके पिता चने बेंचते थे। इतना ही नहीं खेसारी बचपन में भैंस चराने का काम करते थे। लेकिन, आज बिहार की पहचान बन चुके हैं।
छपरा के रहने वाले खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न यादव है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक बार कपिल शर्मा शो में किया था। वो जब भी अपने संघर्षों के दिनों को याद करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वो बताते हैं कि मैं पहले मिट्टी के घर में रहा करता था।
(फाइल फोटो)
28
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बताते हैं कि जब भी बारिश होती थी तो उनका घर पानी में ढह जाता था। बताते हैं कि जब उनका जन्म हुआ था तब भी उनका घर पानी बह गया था और उन्होंने पड़ोसी के घर में जन्म लिया था। (फाइल फोटो)
38
खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में धागा की कटाई करता था। जिसके बाद पापा ने शादी कर दी। खर्चा चलाने के लिए दिल्ली के ओखला के संजय कॉलोनी में लिट्टी की दुकान चलाने लगे। इस काम में पत्नी भी सहयोग करती थी। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला।
48
खेसारी ने बताया कि इस दौरान बीएसएफ में नौकरी लग गई। मैं कलाकार था मेरा मन नौकरी में नहीं लगता था। नौकरी छोड़कर फिर दिल्ली आ गया। फिर कुछ पैसे बचाकर एलबम निकाला। एक गाने हिट हो गया। आज वो इंडस्ट्री के सबसे अधिक मांग वाले एक्टर बन चुके हैं।
58
खेसारी बताते हैं कि पहली फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रु. मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रु. चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे एक्टर मोटी रकम कमाते हैं।
68
एक जमाने में वे साइकिल पर चलने के लिए तरस जाते थे। अब उनके पास फॉर्चूनर जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा पटना मुंबई में उनका आलीशान घर है।
78
खेसारी लाल यादव के पास आज वो सब कुछ है, जो उन्होंने कभी सपने में सोचा होगा। वे शादीशुदा हैं और उनके 2 बच्चे हैं।
88
साल में 5-6 फिल्में करने वाले खेसारी लाल का 11 हजार से 40 लाख तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने यहां तक का सफर तय करने के लिए कड़ी मशक्कत की है। आज वो साल में 12 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।