2005 में नीतीश कुमार ने बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद देखें तो कई मौकों पर उन्होंने पार्टी नेताओं से ज्यादा अफसरों पर भरोसा किया है। राज्य के शक्तिशाली अफसरों (Powerful IAS IPS Officers In Bihar) के साथ नीतीश की यह ट्यूनिंग कई बार सार्वजनिक भी दिखी है और यह भी पता चला कि उन्होंने मंत्रियों की बजाय अपने अफसरों पर ज्यादा भरोसा किया। यहां तक कि कई अफसर, रिटायरमेंट के बाद भी नीतीश कुमार के साथ काम करते रहे हैं।