Published : Aug 05, 2020, 08:49 PM ISTUpdated : Aug 05, 2020, 08:50 PM IST
अयोध्या (Uttar Pradesh)। आज राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की समाप्ति के साथ ही शाम को एक साथ डेढ़ लाख दीप जगमगाए। दीपों से राम की पैड़ी जगमग हुई। राम की पैड़ी पर बिखर रही अलौकिक छटा के साथ लोगों की भीड़ देखने वाले थी। राम की पैड़ी पर राम भक्तों का तांता लगा रहा। भूमि पूजन के दिन राम भक्तों में गजब का उल्लास में दीपदान कर रहे।अयोध्या धाम के मंदिरों व अलग-अलग स्थानों पर दीपदान हो रहे हैं। बिहार में भी कई दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला।