आजादी के जश्न वाले दिन ऐसी हैवानियत: महिला का पेट, गर्दन-सीना चाकुओं से किया छलनी, आंख फोड़ फेंकी लाश

छपरा (बिहार). एक तरफ पूरा देश 15 अगस्त को आजादी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं बिहार में कुछ दरिंदे हैवानियत की हद पार करने में लगे हुए थे। महिला के साथ ऐसी क्रूरता की जिसे देखकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। हैवानों ने पहले तो पीड़ित के साथ रेप किया, इसके बाद उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। पेट, गर्दन, मुंह और सीने में 15 से ज्यादा चाकू से वार कर उसका शव छलनी कर दिया। इतने में नहीं भरा तो उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी। फिर कपड़े उतारकर झाड़ियों में फेंक दिया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2021 6:44 AM IST / Updated: Aug 16 2021, 12:15 PM IST

15
आजादी के जश्न वाले दिन ऐसी हैवानियत: महिला का पेट, गर्दन-सीना चाकुओं से किया छलनी, आंख फोड़ फेंकी लाश

दरअसल, दरिंदगी की यह खौफनाक घटना बिहार के छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को घटी। जहां ग्रामीणों को एक 32 साल की महिला का शव झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला। देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया और मृतका की पहचान करके परिजनों को बुलाया गया। इसक बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

25

पुलिस ने बतााय कि महिला अपन पति के साथ गांव में रहती थी, वह रोजाना जंगल में बकरियां चराने के लिए जाती थी। लेकिन रविवार को वह  शाम तक जब लौटकर नहीं आई तो परजिनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं  कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रमीणों को एक शव पड़ा दिखाई दिया। लेकिन उसकी हालत इतनी भयानक थी कि पहचाना भी मुश्किल हो रहा था। आखिर में परजिनों ने उसकी पचहान की।

35

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने महिला की हत्या इतनी बेहरमी से की थी जिसे देखकर लगता है कि वह किसी राक्षस से कम नहीं होगा। शरीर के हर अंग से खून आ रहा था। शव खून से इस कदर लाल था कि मानों उस पर किसी ने लाल रंग डाल दिया हो। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया था उसे देखकर लगता है कि दरिंदे नशे में रहे होंगे। 

45

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह नहीं समझ पा रही है कि इस वारदात को आखिर कितने लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। शव की शिनाख्त ना हो इसलिए बुरी तरह से चेहरा भी क्षत-विक्षत कर दिया है। आंख से पहचान हो तो आंखें भी फोड़ दी। वहीं कपड़े उतारकर दूर फेंक दिए। हालांकि महिला की कपड़ों से ही पहचान हो गई है।

55
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos