तस्वीरों में देखें बाढ़ में कैसी हो गई है LIFE, नदी के कटे बांध, ट्रेन रूट बंद, इस तरह पलायन कर रहे लोग

पटना (Bihar) ।  उत्तर बिहार में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ी है। गंडक नदी उफनाई हुई है। आज गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में गंडक का बांध तीन जगह टूट गया। बांध टूटने से 1000 से अधिक गांव में पानी भर गया है। लोग जान बचाने के लिए ऊंचे स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। बांध टूटने से दोनों जिले के एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। खबर है कि इस दौरान एक 12 साल का किशोर पानी में बह गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, समरस्तीपुर में रेलवे ट्रैक के डूबने के चलते कुछ रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2020 10:01 AM IST / Updated: Jul 27 2020, 07:12 PM IST

111
तस्वीरों में देखें बाढ़ में कैसी हो गई है LIFE, नदी के कटे बांध, ट्रेन रूट बंद, इस तरह पलायन कर रहे लोग

पूर्वी चंपारण जिले के भवानीपुर में घर में पानी भर जाने के चलते सुरक्षित स्थान की ओर जाता ग्रामीण। 

211

बाढ़ के कारण कमर तक लगा पानी। सुरक्षित स्थान पर बच्चों को लेकर जाते उनके परिवार के लोग।

311

घरों में घुसा बाढ़ का पानी। परिवार के लोगों और घर के सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए नाव लेकर आया नाविक। 

411

बाढ़ से बिहार के 10 जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। करीब 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

511


बिहार में आई बाढ़ का असर रेल नेटवर्क पर भी पड़ा है। रेलवे ट्रैक के डूबने के कारण दिल्ली से बिहार जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं।
 

611


पश्चिम चंपारण में गंडक का जलस्तर 4.40 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। 

711

गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के पास टूटा सारण मुख्य बांध। कुछ इस गति से गांवों की ओर जा रहा पानी।

811

गंगा में बढ़ रहे जलस्तर ने भी परेशानी बढ़ा दी है। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के बीच लोगों के लिए जीवन बेहद कठिन हो गया है।
 

911

बाढ़ का पानी गांव में पहुंचने पर मचा हड़कंप। सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कुछ इस तरह से निकले लोग। 

1011

गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में गंडक का बांध तीन जगह टूट गया। बांध टूटने से 1000 से अधिक गांव में पानी भर गया है।

1111

बांध टूटने से दोनों जिले के एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। खबर है कि इस दौरान एक 12 साल का किशोर पानी में बह गया, जिसकी तलाश जारी है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos