महिला होकर भी कोरोना से जंग में मुंगेर की एसपी लिपि सिंह पहले मोर्चें पर खड़ी दिख रही है। इस समय मुंगेर कोरोना के कारण बिहार का सबसे खतरनाक जिला बन चुका है। यहां से अबतक 37 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद भी एसपी लिपि सिंह लगातार पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए संक्रमित क्षेत्र जमालपुर की विधि-व्यवस्था में जुटी है। पूजा, प्रीति, अर्चना और लिपि के साथ-साथ देश भर में ऐसी हजारों महिला सिपाही लगातार लोगों की सेवा में लगी हैं।