Published : Apr 24, 2020, 03:39 PM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 03:43 PM IST
सासाराम। कोरोना से बचाव के लिए इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों को संक्रमण की जद में आने से रोकने के लिए प्रशासन मोर्चे पर है। लॉकडाउन की सफलता के लिए जगह-जगह जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, इसमें लेडी पुलिस भी शामिल हैं। लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में कई महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ मां की ममता निभाते दिख रही हैं।
बिहार पुलिस की लेडी सिपाही पूजा कुमारी भी कोरोना में ड्यूटी का जज्बा दिखा रही हैं। 11 महीने के बच्चे को गोद में लेकर तेज धूप में पूजा लॉकडाउन पर ड्यूटी के लिए मुस्तैद हैं। पूजा बिहार के सासाराम जिले में तैनात हैं। इनका 11 महीने का बच्चा है। लॉकडाउन में 12 घंटे तक सड़क पर ड्यूटी करती हैं। इस दौरान उनका बच्चा भी उनके साथ होता है।
24
महिला होकर भी कोरोना से जंग में मुंगेर की एसपी लिपि सिंह पहले मोर्चें पर खड़ी दिख रही है। इस समय मुंगेर कोरोना के कारण बिहार का सबसे खतरनाक जिला बन चुका है। यहां से अबतक 37 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद भी एसपी लिपि सिंह लगातार पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए संक्रमित क्षेत्र जमालपुर की विधि-व्यवस्था में जुटी है। पूजा, प्रीति, अर्चना और लिपि के साथ-साथ देश भर में ऐसी हजारों महिला सिपाही लगातार लोगों की सेवा में लगी हैं।
34
सासाराम की पूजा जैसी एक और तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आई है। यहां महिला थाने में तैनात कांस्टेबल प्रीति अपने दो साल की बच्ची को साथ में लेकर ड्यूटी कर रही हैं। प्रीति के पति आरपीएफ में हैं। लिहाजा बच्चे की देखभाल का जिम्मा उनपर आ गया है।
44
सासाराम की पूजा और मुरादाबाद की प्रीति के जैसे ही उत्तर प्रदेश के झांसी में तैनात लेडी पुलिस अर्चना भी मदर केयर के साथ-साथ पुलिस की ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे रही है। अर्चना की ये तस्वीर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अर्चना अपने दुधमुंहे बच्चे को मेज पर लिटाकर काम करते नजर आ रही थीं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।