जीजा-साली ने सुनाई पुलिस को अपनी लव स्टोरी, थानेदार ने कराई शादी, महिला पुलिसकर्मियों ने गाए मंगल गीत

Published : Jul 06, 2020, 09:14 AM IST

चिरैया (Bihar) । बहन के देवर से अफेयर होने की जानकारी के बाद दोनों के परिवार वाले आग बबूला हो गए। वे किसी कीमत पर इस रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। लेकिन, प्रेमी युगल ने जब अपनी लव स्टोरी को पुलिस से सुनाई तो वे हमदर्द बन गए। थानाध्यक्ष ने दोनों की थाना परिसर में बने मंदिर में शादी करा दी इतना ही नहीं महिला पुलिस कर्मियों ने मंगलव गीत भी गाया। बता दें कि लड़का नेपाल और लड़की बिहार की रहने वाली थी। 

PREV
15
जीजा-साली ने सुनाई पुलिस को अपनी लव स्टोरी, थानेदार ने कराई शादी, महिला पुलिसकर्मियों ने गाए मंगल गीत


नेपाल के बारा जिला के गढ़ी माई बरियारपुर निवासी रामनाथ महतो के बड़ी बेटी की शादी चिरैया क्षेत्र के कमरचोली गांव में शिवनाथ प्रसाद के यहां हुई थी, जबकि छोटी बेटी सीमा का उसके देवर सोनू कुमार से अफेयर चल रहा था। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

25


दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वे इसका पूरजोर विरोध कर रहे थे। आखिर में प्रेमी युगल ने थाने पर मदद की गुहार लगाई।  (प्रतीकात्मक फोटो)

35


थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने दोनों पक्षों के अभिभावकों को थाने चिरैया थाने पर बुलाया और समझाया। जिसके बाद वे शादी के लिए तैयार हो गए। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

45


चिरैया थाना परिसर में लड़का व लड़की के माता-पिता आदि की उपस्थिति में शादी कराई गई। जहां बाराती के रूप में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार उपस्थित रहे। वहीं वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए उनके माता-पिता व थानाध्यक्ष मौजूद थे।  (प्रतीकात्मक फोटो)
 

55


मंगलगीत महिला पुलिस पदाधिकारियों ने गाया। इस प्रकार की शादी को देखने के लिए थाना परिसर में हुजूम लगा हुआ था। सभी राहगीर थानाध्यक्ष व उसकी पत्नी की प्रशंसा कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories