बाप-बेटे पैसों के दम पर बहू-बेटियों से बनाते थे अवैध संबंध, गांव के लोग नहीं कर पाते थे विरोध

कैमूर ( Bihar) । बाप-बेटे पैसे के बल पर कुकर्मी हो गए थे। वे पैसे के बल पर गांव की ही बहू, बेटियों को अपने हवस का शिकार बनाते। पिता-पुत्र के कुकर्मों से गांव के कई लोग परेशान थे। लेकिन, अपनी इज्जत बचाने और गरीबी के कारण इनसे मुकाबला करने में डरते थे। जिसे लेकर एक शख्स ने अपने दो और मित्रों के साथ मिलकर दोनों का हत्या का प्लान तैयार किया और  30 मई  को बाप-बेटे की हत्या कर दी। यह मामला बेलाव थाना के तराव गांव का है। हालांकि इस वारदात का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। साथ ही पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 27, 2020 9:57 AM IST / Updated: Jun 27 2020, 03:41 PM IST

18
बाप-बेटे पैसों के दम पर बहू-बेटियों से बनाते थे अवैध संबंध, गांव के लोग नहीं कर पाते थे विरोध


तराव गांव के ही जितेंद्र बिंद ने अपनी बहन के साथ वंशी सिंह को छेड़खानी करते देख लिया था। हत्यारोपियों के मुताबिक वंशी और उसके बेटे 15 साल पहले मेरे घर की महिला और अब मेरी बहन के साथ इन दोनों आरोपियों का अवैध संबंध रहा है। 
 

28


हत्यारोपी पिंटू बिंद का कहना है कि जब गांव के लोगों को पता चला तो लोक लाज के कारण मां ने जान दे दी। उनकी बेटी के ससुराल वालों को जब पता चला तो अक्सर ताने मारने लगे, जिसको लेकर बेटी ने भी जान दे दी। मेरी मां, बहन, पत्नी के साथ भी अवैध संबंध बनाया। (प्रतीकात्मक फोटो)

38


जितेंद्र ने अपने दोस्त पिंटू से पूरी बातें बताई। दोनों ने कामेश्वर बिंद के साथ मिलकर साजिश रची।  (प्रतीकात्मक फोटो)

48

30 मई की रात 11 बजे कुल्हाड़ी से वार कर बाप-बेटे को मार डाला था। (प्रतीकात्मक फोटो)

58


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया 30 मई की रात पिता पुत्र की हत्या होने के बाद पीड़ित के परिजनों की ओर से पुराने रंजिश को लेकर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। मृतक के बेटे का कुछ वर्ष पहले अपहरण भी हुआ था और उन लोगों का आपस में जमीनी विवाद भी दर्शाया गया था।  (प्रतीकात्मक फोटो)
 

68


पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी कामेश्वर बिंदु को हिरासत में लिया। पुलिस कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने जीतेंद्र और पिंटू बिंद का नाम बताया। जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  (प्रतीकात्मक फोटो)

78


आरोपियों ने कहा कि बाप-बेटे छेड़खानी और गलत हरकत किया जाता था, जिससे तंग आकर दोनों हत्या कर दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।  (प्रतीकात्मक फोटो)
 

88


एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि नामजद सभी अभियुक्तों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। उनकी संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा अन्यथा निर्दोष होने पर उन्हें प्राथमिकी से नाम हटा दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos