ताड़ के पेड़ पर बैठकर होने वाली बीवी से कर रहा था बात, सेल्फी भेजने के चक्कर में गंवा दी जान,7 दिन बाद थी शादी

Published : Jun 21, 2020, 06:48 PM ISTUpdated : Jun 21, 2020, 06:56 PM IST

नालंदा (Bihar) । सात दिन बाद शादी होनी थी। दोनों तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी थी। कुछ खास रिश्तेदारों को शादी का कार्ड देने के लिए मां खुद गई थी। इधर बेटा अपनी होने वाली बीवी से बात करने के लिए घर से कुछ दूर चला गया। जहां बातचीत करते-करते ताड़ के पेड़ पर फल तोड़ने लगा। तभी, बारिश होने लगी तो दोस्त उसे नीचे बुलाने लगे, पत्नी से बारिश होने की बात उसने खुद बताई तो वह नीचे उतरने को कहने लगे। इस दौरान उसने इस खुशनुमा मौसम में सेल्फी लेकर भेजने की बात कहते हुए मोबाइल निकालने लगा कि पैर फिसल गया, जिससे नीचे से गुजरे नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई।   

PREV
15
ताड़ के पेड़ पर बैठकर होने वाली बीवी से कर रहा था बात, सेल्फी भेजने के चक्कर में गंवा दी जान,7 दिन बाद थी शादी


खैरा पंचायत के मखदुमपुर गांव में कमलेश रविदास के बेटे विकास कुमार (20) की शादी सात दिन बाद होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

25


मां खास रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण अपने हाथ से देने के लिए गई थी। इधर विकास अपनी होने वाली पत्नी से बात करने के लिए घर के बाहर निकला था। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

35


दोस्तों ने बताया कि विकास ताड़ के पेड़ पर चढ़कर होने वाली पत्नी से फोनपर बात कर रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी। पत्नी ने उसे पेड़ से नीचे उतरने को कहा पर वो नहीं माना। बोलने लगा कि एक सेल्फी लेकर तुम्हें भेजता हूं।(प्रतीकात्मक फोटो)

45


दोस्तों के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद विकास सीधे नाले में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोग घायल को अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

55


घटना की जानकारी मां को मिली तो वह सन्न रह गई। रोते-बिलखते घर पहुंची। घटना के बाद स्वजनों के बीच कोहराम मच गया है। सारे लोग मृतक की शादी की चर्चा ही कर रहे थे।(प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories