झगड़े के बाद घर से चला गया पति, खोजने निकली पत्नी के साथ गैंगरेप

Published : Jun 21, 2020, 07:36 PM IST

गया (Bihar)। पति से हुए विवाद के बाद नाराज पति घर छोड़कर चला गया, जिसकी खोजबीन करने निकली पत्नी के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि पुलिस के पास न जाने की धमकी दी, जिसके कारण किसी तरह चार दिन बाद पीड़िता साहस कर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। यह घटना चंदौती थाना इलाके के एक गांव का है।

PREV
15
झगड़े के बाद घर से चला गया पति, खोजने निकली पत्नी के साथ गैंगरेप

चंदौती थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। नाराज होकर पति घर से चला गया था, जिसे खोजने के लिए पत्नी घर से निकली थी। पीड़िता का कहना है कि घटना 14 जून की रात वह पति को खोजने के लिए निकली थी। (प्रतीकात्मक फोटो)

25


रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने मदद की बात कहकर उसे बाइक से साथ ले गए। बंद हुए स्कूल के पास ले जाकर बाइक खराब होने का बहाना कर पीड़िता को वहीं रुकने को कहा। इसके बाद दो अन्य युवक पहुंचे और स्कूल में ले जाकर बारी-बारी से रेप किए। इसके बाद घर से थोड़ी दूर पर ले जाकर छोड़ दिया।  (प्रतीकात्मक फोटो)
 

35

पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपितों ने पुलिस के पास नहीं जाने को लेकर उसे धमकी भी दी। चार दिन बाद गुरुवार की देर शाम पीड़िता महिला थाने पहुंची और उसने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।  (प्रतीकात्मक फोटो)

45


पीड़िता के मुताबिक उसके गायब पति का अभी तक कोई पता नहीं चला है। महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता चार दिन बाद थाने आई थी। चारों आरोपित कंडी नवादा गांव के रहने वाले हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

55


महिला थानाध्यक्ष  का कहना है कि आरोपितों में रामबाबू यादव व उसका बहनोई और दो दोस्त मुन्ना व साधु शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और न्यायालय में बयान भी दर्ज हो चुका है। (प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories