अजब प्रेम की गजब कहानी, हिन्दू लड़के से शादी कर सरीफुन से शिवानी बनी प्रेमिका, पुलिस बनी मददगार

Published : Jul 12, 2020, 08:15 AM ISTUpdated : Jul 12, 2020, 08:18 AM IST

बेगूसराय (Bihar) । अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। गाय-बकरी चराने जाने जाने वाले हिंदू लड़के-लड़की को प्यार हो गया। दोनों सात जन्मों तक साथ देने की कसमें खाने लगे, जिसकी जानकारी होने पर उनके घर के लोग विरोध करने लगे। लेकिन, प्रेमी जोड़े के प्रेम ने तमाम बंधनों को तोड़ते हुए मजहब की दीवार को भी छोटा साबित कर दिया। इस प्रेमी जोड़े को एक करने में बेगूसराय पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई। वहीं, पुलिस की बदौलत शरीफफुन निशा, पुष्पराज गोस्वामी से शादी कर शिवानी बन गई है। कटिहार जिला का है।

PREV
16
अजब प्रेम की गजब कहानी, हिन्दू लड़के से शादी कर सरीफुन से शिवानी बनी प्रेमिका, पुलिस बनी मददगार


बिहार के कटिहार जिले के मटियाही कुरैठा गांव निवासी पुष्पराज गोस्वामी और लहासा की रहने वाली शरीफुन निशा दोनों गाय एवं बकरियां चराने के लिए जंगली इलाके में जाया करते थे।
 

26


गाय-बकरियां चराने के दौरान ही दोनों की आंखें चार हुईं और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया। तकरीबन 4 साल छुप- छुप कर मिलने के बाद लॉकडाउन के दौरान दोनों के परिजनों  को इस बात की जानकारी हुई। (प्रतीकात्मक फोटो)

36


अलग मजहब से होने के कारण दोनों के परिवार वालों ने भी इनके प्रेम का विरोध किया। फिर, परिवार के विरोध को देखते हुए पुष्प राज गोस्वामी एवं शरीफुन निशा ने भाग कर शादी करने का निर्णय लिया और वह किसी माध्यम से बेगूसराय पहुंच गई।(प्रतीकात्मक फोटो)

46

बेगूसराय पहुंचने पर संदिग्ध अवस्था में देखे जाने की वजह से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई फिर पुलिसकर्मियों ने पुष्पराज गोस्वामी के स्थानीय संबंधी एवं रिश्ते के फूफा को इस बात की सूचना दी।(प्रतीकात्मक फोटो)

56


लड़का-लड़की के बालिग होने की वजह से प्रशासन ने भी दी  प्रेम विवाह की इजाजत दे दी, क्योंकि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। अतः जिला प्रशासन ने कानून की इजाजत से दोनों को शादी करने की इजाजत दे दी।(प्रतीकात्मक फोटो)

66


अब शरीफुन निशा ने हिंदू लड़के से शादी करने के कारण अपना नाम शिवानी रखा और पुष्प राज गोस्वामी से शादी करके काफी खुश हैं। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories