बिहार में अमर हो गया सुशांत सिंह राजपूत का नाम, अब एक्टर के नाम पर होगा ये ऐतिहासिक चौराहा

Published : Jul 11, 2020, 09:19 AM ISTUpdated : Jul 11, 2020, 10:48 AM IST

पूर्णिया(Bihar). फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक ओर जहां लोगों में गुस्सा है वहीं उनके चाहने वाले उनकी यादें हमेशा के लिए सहेजने के लिए रोज कुछ नया काम कर रहे हैं। बिहार के पूर्णिया नगर निगम प्रशासन ने भी उनका नाम अमर करने के लिए एक अनोखा काम किया है। नगर निगम ने शहर के प्राचीन और ऐतिहासिक फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया है।  इसके अलावे मधुबनी चौक से माता स्थान चौक तक बनी नवनिर्मित सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत पथ किया गया है। नगर निगम की मेयर सविता देवी ने खुद इसका उद्घाटन किया।

PREV
15
बिहार में अमर हो गया सुशांत सिंह राजपूत का नाम, अब एक्टर के नाम पर होगा ये ऐतिहासिक चौराहा

मेयर सविता देवी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम उम्र में पूर्णिया और बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी कई चर्चित फिल्में और सीरियल आई थीं। वह एक बेहतरीन कलाकार थे।

25

उन्होंने कहा कि सुशांत ने अपनी प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन से उनके फैन काफी मर्माहत हैं। लोगों की मांग को देखते हुए पांच दिन पहले नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में इस बाबत चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद फोर्ड कंपनी चौक का नाम परिवर्तन कर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किया गया है।

35

मेयर सविता देवी ने बताया कि मधुबनी बाजार से माता स्थान तक जाने वाली सड़क का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा गया है। गौरतलब है कि दिवंगत बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पूर्णिया के बड़हरा कोठी प्रखंड के मलडीहा के रहने वाले थे।
 

45

बिहार विकास मोर्चा के अध्यक्ष राकेश सिंह और जदयू नेता व मेयर पति प्रताप सिंह ने भी इसे पूर्णियावासियों की ओर से सुशांत सिंह राजपूत को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
 

55

प्रताप सिंह ने कहा कि बॉलीवुड में नए कलाकारों खासकर बिहार के कलाकारों को काफी परेशानी और जिल्लत झेलनी पड़ती है। आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने किस परिस्थिति में फांसी लगाई या उनकी मौत कैसे हुई इसकी सीबीआई से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि फोर्ड कंपनी चौक पूर्णिया शहर का काफी फेमस चौक रहा है। अब यह चौक सुशांत सिंह राजपूत चौक के नाम से जाना जाएगा।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories