एसटीएफ के मुताबिक खुसरूपुर में जिस अवैध हथियार फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा गया। उसके तार मुंगेर से जुड़े हैं। मुंगेर अवैध हथियार निर्माण का गढ़ रहा है। पुलिस की सख्ती के चलते धंधेबाज मुंगेर से बंदूक बनाने की फैक्ट्री को दूसरे जिलों में ले गए। कुछ दिनों पहले वैशाली में भी अवैध बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था और उसके तार भी मुंगेर से जुड़े थे।