यह लड़की लंदन से चुनाव लड़ने आ रही बिहार, नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा-अब मैं बनूंगी CM


पटना. बिहार की पॉलिटिक्स की चर्चा समूचे देश में होती है। लेकिन इस समय यहां की राजनीति में एक मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री हो गई है। जिसने यहां के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस लड़की का नाम है पुष्पम प्रिया चौधरी है। जिन्होंने रविवार के दिन अखबारों में विज्ञापन देते हुए बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को राज्य का आगामी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में भी घोषित कर दिया है। प्रिया ने प्लूरल्स (PLURALS) नाम से अपनी एक पार्टी भी बनाई है। जिसका उन्होंने खुद को पार्टी अध्यक्ष भी बताया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2020 7:25 AM IST / Updated: Mar 09 2020, 05:04 PM IST

18
यह लड़की लंदन से चुनाव लड़ने आ रही बिहार, नीतीश कुमार को दी चुनौती, कहा-अब मैं बनूंगी CM
दरअसल, पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा के जेडीयू नेता और पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। बता दें कि वह फिलहाल लंदन में रहती हैं। लेकिन वो जल्द ही बिहार आने वाली हैं और यहां की राजनीति में एंटी करने वाली हैं।
28
बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइसेज़ से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स किया है। इतना ही नहीं प्रिया ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के आईडीएस से उन्होंने डेवलपमेंट स्टडीज में एमए भी किया है।
38
पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी पार्टी 'प्लूरल्स' के लिए एक नारा दिया है, 'जन गण सबका शासन।' जहां उन्‍होंने कहा, अब बिहार में सबका शासन होगा। मुझे पता है कि में किसको चुनौती देने वाली हूं। लेकिन अगर जनता चाहे तो यह ऐतिहासिक हो सकता है। में चुनाव इसलिए लड़ना चाहती हूं ताकि बिहार का गौरव वापस दिला सकूं। लेकिन मुझको आप लोगों का सहयोग के बिना कुछ नहीं कर पाऊंगी।
48
प्रिया की राजनीति में एंट्री को लेकर जब मीडिया ने उनके पिता विनोद चौधरी से बात की तो वहा बोले-मेरी बेटी बालिग है और वह अगर बिहार की राजनीति में दिलचस्पी रखती है तो उसका स्वागत है। में उसका साथ दूंगा, क्योंकि उसने अगर यह फैसला लिया है तो कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया होगा।
58
विनोद चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया को अपनी पढ़ाई के बाद देश-विदेश की कई मल्टीनेशनल कंपनियों में लाखों-करोड़ों का पैकेज मिला था। लेकिन उसने इन सबका ऑफर सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया ताकि वह अपने बिहार को आगे ले जाना चाहती है और यहां का विकास करना है।
68
इतना ही नहीं उन्होंने अपने टि्वर पर लिखा-अगर में बिहार की मुख्यमंत्री बनती हूं तो 5 साल बिहार को देश का सबसे विकसित राज्‍य बना दूंगी। इसके साथ ही 2030 तक बिहार विदेशों के स्टेट की तरह हो जाएगा। इसके लिए मेरे पास पूरी प्लालिंग है। मेरे पास ऐसे लोग हैं जो यहां की जनात के लिए बेहतर सुविधा दे सकती हैं।
78
बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने लाखों रुपए खर्च कर राज्य के सभी बड़े अखबार हिन्दूस्तान, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पेज पर अपनी राजनीति में एंट्री को लेकर विज्ञापन दिया है।।
88
पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइसेज़ कॉलेज के दोस्तों के साथ।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos