Published : Dec 19, 2021, 12:40 AM ISTUpdated : Dec 19, 2021, 12:46 AM IST
पटना। दिल्ली में शादी के बाद पत्नी राजश्री यादव के साथ पटना लौटे राजद नेता तेजस्वी यादव शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री यादव और मां राबड़ी देवी के साथ घर से बाहर आए और राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कुछ लोगों ने नव विवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। राजश्री यादव भी लोगों का अभिवादन करतीं और उनसे बातचीत करती दिखाई दीं। इससे पहले तेजस्वी यादव पार्टी ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। देखें कुछ खास तस्वीरें...
तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री यादव और मां राबड़ी देवी के साथ घर से बाहर आए और राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
27
विवाह के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पत्नी राजश्री यादव के साथ कार्यकर्ताओं से मिलने घर से बाहर आए। उनके साथ मां राबड़ी देवी भी मौजूद थीं।
37
राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव विवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर जुटे रहे।
47
तेजस्वी यादव शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पत्नी राजश्री यादव के साथ घर से बाहर आए। इस दौरान राजश्री ने राजद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की।
57
शनिवार को तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे। राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
67
राजद ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि खरमास के बाद वे सभी को अपनी शादी का भोज देंगे।
77
शनिवार को तेजस्वी यादव पटना के गर्दनीबाग पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत वार्ड सचिव सदस्यों के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।