जेल में करवटें बदलता रहा शरजील इमाम; टेंशन में नहीं खाई दाल रोटी, कहता रहा 'बस चाय चाहिए चाय'

Published : Jan 29, 2020, 03:18 PM ISTUpdated : Jan 29, 2020, 03:25 PM IST

पटना. असम को भारत से अलग करने का विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल में शरजील की पहली रात से जुड़ी जानकारी समाने आई है। जेल में शरजील सारी रात करवटें बदलता रहा और उसे सादा खाना महैया करवाया गया। आइए जानते हैं आखिर कैसी शरजील की जेल में पहली रात?

PREV
16
जेल में करवटें बदलता रहा शरजील इमाम; टेंशन में नहीं खाई दाल रोटी, कहता रहा 'बस चाय चाहिए चाय'
देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शरजील को दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस ने बिहार पुलिस की मदद से बिहार के जहानाबाद स्थित काको थाना क्षेत्र की एक मस्जिद से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। रातभर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के महिला थाने में रखा गया, जहां वह रातभर करवटें बदलता रहा।
26
जानकारी मिली कि, थाने में रखे गए शरजील को खाने में रोटी, परांठा, दाल और हरी सब्जी दी गई, लेकिन उसने थोड़ा ही खाना खाया। साथ ही उसने बोतलबंद पानी और चाय कई बार पी। वो जेल में बार-बार चाय मांगता रहा। जेल में शरजील मामूली तनाव में नजर आया। शरजील को महिला थाना के ऊपरी तल पर रख गया है।
36
दिल्‍ली पुलिस उसे जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी (CJM) की कोर्ट से 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्‍ली ले जा रही है। इधर, पुलिस मुख्‍यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार और दिल्‍ली पुलिस को शरजील की गिरफ्तारी के रूप में बड़ी सफलता मिली।
46
25 जनवरी को ही दिल्‍ली पुलिस बिहार आ गई थी। उसने बिहार पुलिस से सहयोग मांगा था। कोर्ट ने शरजील को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्‍ली पुलिस को सौंप दिया है। अब उसे दिल्‍ली ले जाया जाएगा।
56
बता दें कि शरजील इमाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि वह नेपाल भाग गया होगा। हालांकि वो बिहार में ही एक मस्जिद में छिपा हुआ था उसकी लोकेशन ट्रैक कर दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस ने ज्वाइंट ओपेरेशन चलाकर उसे पकड़ लिया।
66
सोशल मीडिया पर शरजील का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाता पाया गया। वह मुसलमानों को हुंकारते हुए असम को भारत से अलग कहने की बात कर रहा था। इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शरजील का वीडियो शेयर कर देशविरोधी बयान के तहत कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ये मामला तूल दे गया और शरजील की गिरफ्तारी की मांग की गई। जिसके बाद बिहार और दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को हिरासत में ले लिया।

Recommended Stories