Published : Aug 18, 2020, 04:51 PM ISTUpdated : Aug 18, 2020, 04:54 PM IST
पटना (Bihar) । एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। सुशांत के चचेरे भाई और बिहार में भाजपा के विधायक नीरज सिंह बबलू ने आशंका जताते हुए कहा है कि इस केस में गवाहों को धमकियां दी जा रहीं हैं। उनकी हत्या तक हो सकती है। लेकिन, मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है।
विधायक नीरज सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस से मैं आग्रह करता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जो भी गवाह सामने आए हैं उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान कराई जाए।
25
विधायक नीरज सिंह ने कहा कि अगर किसी भी गवाह को कुछ हो जाता है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ होती है तो फिर सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच प्रभावित हो सकता है। इसलिए केस से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ भी न हो।
35
विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि सीबीआइ जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने का इंतजार है। इसके बाद वे गवाहों की सुरक्षा सहित अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे।
45
बताते चले कि एक्टर सुशांत (34) का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके फ्लैट की छत से लटका मिला था। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं।
55
ईडी ने सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। इसमें रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, उनकी मैनेजर श्रुति मोदी, सैम्युल मिरांडा समेत 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें सुशांत के घर पर काम करने वाले कुछ लोग भी शामिल हैं। इनके अलावा सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान भी दर्ज किया गया है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।