- Home
- News
- लाल गमछा-ब्लू चश्मा और गोल्डन कुर्ता में होली मनाने पहुंचे चिराग पासवान, किसने लगाया पहला रंग?
लाल गमछा-ब्लू चश्मा और गोल्डन कुर्ता में होली मनाने पहुंचे चिराग पासवान, किसने लगाया पहला रंग?
Holi 2026 : लाल गमछा-गोल्डन कुर्ता और ब्लू चश्मा लगाकर जब चिराग पासवान होली मनाने के लिए पटना में पहुंचे तो लोग उनको देखते ही रह गए। सोशल मीडिया पर उनकी हीरो स्टाइल वाली होली की तस्वीरें वायरल हो गईं।

एकदम स्वैग में होली मनाने पहुंचे चिराग पासवान
4 मार्च को होली खेली जाएगी, लेकिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज ही होली के उत्सव को मना लिया। वह जब होरी वाली स्टाइल में लाल गमछा-गोल्डन कुर्ता और ब्लू चश्मा पहनकर कार्यकर्ताओं के बीच होली मनाने के लिए पहुंचे तो लोग उनके लुक को देखते रह गए।
चिराग पासवान ने पटना में मनाई होली
दरअसल, 2 मार्च को होलिका दहन के दिन चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना 1 व्हीलर रोड में होली मिलन समारोह में आयोजित किया था। जिसमें उनकी पार्टी के विधायक मंत्री पहुंचे थे। साथ ही चिराग अपनी मां के साथ आए।
चिराग को सबसे पहले रंग किसने लगाया?
बता दें कि चिराद पासवान ने सबसे पहले अपने पिता राम विलास पासवन यानि उनकी तस्वीर पर होली का तिलक लगाकर होली की शुरूआत की। वहीं चिराग को सबसे पहला रंग उनकी मां ने लगाया। इसके बाद सभी पार्टी के लोगों ने उनको रंग लगाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए।
होली के जश्न में चिराग ने बजाई ढोलक
बता दें कि चिराग पासवान ने अपनी पार्टी कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में देशी फाग भोजपुरी स्टाइल वाला कार्यक्रम भी रखा था। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने होली के गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान चिराग भी ढोलक बजाते नजर आए।
चिराग पासवान की फैमिली फोटो
चिराग पासवान के होली मिलन समारोह की यह तस्वीर भी बेहद खास है। इसमें वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

