खुद को बेकसूर बताता रहा लड़का, पंचायत ने दी ऐसी सजा, देखने वालों के कांप गए रूह

Published : Aug 16, 2020, 01:16 PM ISTUpdated : Aug 16, 2020, 01:25 PM IST

खगड़िया (Bihar) । छेड़छाड़ के आरोप में लड़के को पंचायत ने तालिबानी सजा दी। पहले उसे एक पेड़ से बांधकर पीटा गया। इसके बाद हफा, बाल मुंडवा कर कालिख-चूना पोता गया, फिर पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। वहीं, लड़का खुद को बेकसूर बताता रहा। वहीं ,पुलिस जांच में जुट गई है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर गांव का है।

PREV
15
खुद को बेकसूर बताता रहा लड़का, पंचायत ने दी ऐसी सजा, देखने वालों के कांप गए रूह


खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर गांव में एक किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा। इसके बाद गांव के दबंगों की पंचायत बैठी। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

25


पंचायत के फरमान के अनुसार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। फिर, बाल मुंडवा कर सिर पर कालिख-चूना पोता गया और उसे उसी हालत में गांव में घुमा गया।(प्रतीकात्मक फोटो)
 

35


पंचायत के फरमान के अनुसार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। फिर, बाल मुंडवा कर सिर पर कालिख-चूना पोता गया और उसे उसी हालत में गांव में घुमा गया।(प्रतीकात्मक फोटो)
 

45


बाद में सूचना मिलने पर बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचे, जब उसकी जान बची। वे पीड़ित किशोर को थाना ले गए। पीड़ित किशोर इसी साल 10वीं की परीक्षा उत्‍तीर्ण किया है। वह फिलहाल सदमे में है। उसका परिवार दबंगों से बुरी तरह डरा हुआ है।(प्रतीकात्मक फोटो)

55


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित किशोर ने खुद को बेकसूर बताया है। उसके परिवार का कहना है कि केवल आरोप लगा कर ऐसी बर्बर सजा नहीं दी जानी चाहिए थी। कानून भी तो कोई चीज है।(प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories