लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी थी शादी, होने वाले ससुराल पहुंचे दूल्हे राजा, गांव वालों ने देखा, फिर...

Published : Aug 02, 2020, 12:56 PM IST

छपरा (Bihar) । लॉकडाउन के कारण शादी टलने से लड़के-लड़की परेशान हो गए। फोन पर बात करते-करते परेशान युवक अपनी होने वाली पत्नी से मिलने उसके घर पंहुच गया। जिसे देखने के बाद आस-पास के लोगों को नागवार गुजरा। हालांकि बात बढ़ने पर गांव के संभ्रांत लोग भी पहुंच गए। युवक की इस हरकत से नाराज लोगों ने लड़की और लड़का पक्ष से बातचीत की। दोनों पक्षों को रजामंदी के बाद प्रखंड के खबसी त्रिदेव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

PREV
15
लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी थी शादी, होने वाले ससुराल पहुंचे दूल्हे राजा, गांव वालों ने देखा, फिर...


मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सूरतपुर के रहने वाले राजेश्वर राय के बेटे सौरभ प्रकाश की शादी गौरा ओपी क्षेत्र के गैरा बावन टोला के रहने वाले सुरेश राय की बेटी आरती के साथ तय हुई थी। 
 

25


शादी के लिए अप्रैल का मुहूर्त तय किया गया था। इसी बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तिथि तय नहीं हो पाई। तब, लड़का और लड़की आपस में फोन पर बात करने लगे।
(प्रतीकात्मक फोटो)

35


लगातार लॉकडाउन की अवधि बढ़ते रहने से शादी की तिथि तय नहीं हो पा रही थी। वहीं, शादी के इंतजार में बैठा सौरभ अपनी होने वाली पत्नी आरती से मिलने उसके गांव पहुंच गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)

45


गांव वाले सौरभ पहुंचने पर नाराजगी जताई। लोगों की नाराजगी का विरोध करते हुए युवक ने शादी तय होने की बात कही, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया। दोनों पक्ष मौके पर पहुंच शादी के लिए अपनी सहमति दे दी, जिसके बाद दोनों की शादी गौरा पुलिस की उपस्थिति में मंदिर में सम्पन्न कराई गई।
 

55


शादी से नव दम्पति काफी खुश दिखे। वे शादी कराने में अहम भूमिका निभाने वाले उपस्थित लोगों के प्रति अभार प्रकट किए।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories