Published : Feb 03, 2021, 03:55 PM ISTUpdated : Feb 03, 2021, 04:32 PM IST
पटना (Bihar) । इंडिगो के स्टेशन हेड रुपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा 22 दिनों के बाद किया है। पुलिस ने मामले में एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसने मामूली बात को लेकर अपने दोस्तों की मदद से इंडिगो के स्टेशन हेड की हत्या कर दी थी। पुलिस ने यह खुलासा सीसीटीवी फुजेट के आधार पर किया है। जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या बाइक चोर ऋतुराज नौबतपुर का रहने वाला है, जिसने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर की थी। जिसे पुलिस ने आज मीडिया के सामने लाया। जिसने बताया कि नवंबर में एयरपोर्ट के पास ही चोरी की बाइक से जाते समय रुपेश की कार से इसकी बाइक टकराई थी।
25
इस टक्कर में चोट और रुपेश सिंह के साथ हुई बहस को चोर ऋतुराज ने दिल पर ले लिया और बाइपास पर फोर्ड हॉस्पिटल के नजदीक कन्हाई नगर में इस हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार इस हत्या के बाद अगली सुबह उसे अखबार से पता चला कि उसने कितने हाई प्रोफाइल व्यक्ति की हत्या की थी। उसके बाद वह रांची चला गया।
35
मारपीट के बाद 4-5 दिन तक राजवंश नगर इलाके में घूमता रहा। दोस्त के साथ मिलकर प्लानिंग की थी। वारदात से पहले 4 बार अटेम्प्ट किया था। पहली बार पुनाईचक चक, दूसरी बार घर के पास टर्निंग पर, इसके बाद एक दिन गाड़ी घर में खड़ी थी तब। लेकिन पुलिस रहने की वजह से हत्या को अंजाम नहीं दे सका। इसका खुलासा सीसीटीवी से हुआ।
45
पुलिस के मुताबिक ऋतुराज हर 10 दिन पर बाइक बदलता है। वो दिल्ली में कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ।
55
बताते चले कि रुपेश सिंह मर्डर केस में अबतक टेंडर, रोडरेज, प्रेम-प्रसंग, एयरपोर्ट पार्किंग विवाद जैसे एंगल सामने आ चुके हैं। पुलिस मुख्यालय ने इस केस की जांच में स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम को लगाया था। इसके अलावा स्पेशल टास्क फोर्स, क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के साथ साक्ष्यों पर काम के लिए फॉरेंसिंक टीम को भी लगाया गया था।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।