Published : Jul 18, 2020, 05:23 PM ISTUpdated : Jul 20, 2020, 11:42 PM IST
मुंबई. कोरोना वायरस की दहशत अभी भी दुनियाभर में बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच कुछ सेलेब्स ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। कोई मॉर्निंग वॉक तो कोई साइकलिंग तो कोई एयरपोर्ट पर नजर आया। नीतू सिंह, एकता कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, नेहा कक्कड़, राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स अलग- अलग जगहों पर स्पॉट हुए।
62 साल की नीतू सिंह हाल ही एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और उनके हाथों में छाता और मोबाइल था। वहीं, शनिवार को एकता कपूर मुक्तेशवर मंदिर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची। ये बात और है कि उन्होंने बाहर से भगवान के दर्शन किए।
210
मंदिर के बाहर एकता कपूर ने कैमरामैन पोज दिए। इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आईं।
310
बांद्रा में डॉग क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई दिशा पाटनी।
410
क्लिनिक के बाहर नजर आई नीतू सिंह ने इस दौरान ग्रे कलर का टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट कैरी की थी।
510
अंगद बेदी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।