अजय देवगन की दूसरी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' है, जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। 2006 में फिल्म का पहला पार्ट 'गोलमाल : फन अनलिमेटेड' आया, जिसने 29.32 करोड़ रुपए कमाए और हिट रही। दूसरा पार्ट 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008) लगभग 51 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ हिट हुआ। तीसरा पार्ट 'गोलमाल 3' (2010) लगभग 108 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। 2017 में आया फिल्म का चौथा पार्ट 'गोलमाल अगेन' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ, जिसने लगभग 205 करोड़ रुपए कमाए। पांचवां पार्ट 'गोलमाल 5' 2024 में आना है।