Published : Nov 13, 2021, 04:28 PM ISTUpdated : Nov 13, 2021, 06:11 PM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) मिलकर रालिया (RALIA) तो हो गए, लेकिन कब ये जोड़ी सात फेरे लेंगी इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। सिर्फ कयासों का बाजार गर्म है कि दोनों की शादी अप्रैल 2022 में होगी। कपल कब हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं, लेकिन ये हैं कि खामोश बैठे हैं। आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो अपने फैंस के सवालों का जवाब देती नजर आईं। इस दौरान उनसे उनकी शादी की डेट को लेकर भी सवाल पूछा गया। जिसका जवाब उन्होंने दिया। आइए बताते हैं आलिया ने अपनी शादी और बाकि सवालों का जवाब क्या-क्या दिया।
दरअस, आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'A day In the Life of Alia Bhatt' का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के यहां किसी ब्रांड की शूटिंग के लिए जा रही होती हैं। इस दौरान वो अपने फैंस के सवालों का जवाब देती हैं।
27
आलिया से फैंस ने पूछा आप ब्रेकफॉस्ट में क्या लेती हैं। लंच में क्या लेती हैं। कौन सा नोबल पढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने सबका एक-एक करके जवाब दिया। ब्रेकफॉस्ट में उन्होंने ऑमलेट और ग्रीन जूस लिया। जबकि लंच में रागी की रोटी और वेजिटेबल, दाल। उन्होंने बताया कि वो अभी अटॉमिक हैबिट बुक पढ़ रही हैं।
37
आलिया से फैंस ने पूछा कि उन्होंने फोन की स्क्रीन पर क्या लगा रखा है तो एक्ट्रेस ने फोन का स्क्रीन दिखाया। जिस पर रणबीर सिंह और उनकी एक साथ की तस्वीर लगी हुई थी। फोन दिखाते वक्त आलिया थोड़ी से शर्मा भी गईं।
47
एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने लास्ट गूगल सर्च क्या किया था। आलिया ने गूगल में जाकर लास्ट गूगल सर्च देखा तो 'शिमला मिर्ची' था। जिसे देखकर वो हंस पड़ी।
57
फिर उनसे फैंस ने पूछा कि वो निगेटिविटी और ट्रोलिंग को कैसे हैंडल करती हैं। इसपर उन्होंने बताया कि वे तारीफों और सराहना को अपने दिमाग में चढ़ने नहीं देतीं, ठीक वैसे ही वे निगेटिविटी और आलोचनाओं को दिल पर नहीं लेती हैं।
67
लास्ट में एक सवाल उनसे पूछा गया। आलिया ने कहा कि एक नहीं करीब 100 से ज्यादा यूजर ने एक ही सवाल पूछा है। वो सवाल है कि आप शादी कब करेंगी। इस सवाल का इंतजार सबको था। लेकिन एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि ऐसा रिएक्शन दिया कि बस आप अंदाजा लगाते रहो।
77
आलिया ने यहां भी अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले वो अपने काम को निपटा रहे हैं।