Published : Nov 08, 2021, 09:09 PM ISTUpdated : Nov 08, 2021, 09:11 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की शादी की बातें खूब हो रही हैं। दोनों का इश्क परवान चढ़ चुका हैं। इनके सात फेरे लेने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो अगले साल दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिलहाल दोनों अपने-अपने वर्कफ्रंट पर काम कर रहे हैं। सोमवार को महेश भट्ट की बेटी को एयरपोर्ट पर देखा गया, वहीं रणबीर कपूर को एक क्लिनिक में स्पॉट किया गया।
आलिया भट्ट को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। अभिनेत्री ने सफर को खुशनुमा बनाने के लिए एथनिक लुक को चुना। आलिया सफेद सलवार सूट में नजर आईं। उन्होंने बाल खुले रखे थे और बिना मेकअप के नजर आईं। वो इस लुक में बेहद ही कम्फर्ट नजर आ रही थीं।
27
'डियर जिंदगी' की एक्ट्रेस ने पंजाबी जूती पहनी हुई थी। वहीं लाल रंग की गुच्ची की हैंडबैग कैरी कर रखा था। अभिनेत्री ने COVID सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार मैचिंग व्हाइट माउथ मास्क भी पहना था।
37
आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को क्लिनिक के बाहर देखा गया। उन्होंने काले रंग की स्वेटशर्ट, बीनी और एक माउथ मास्क के साथ कैजुअल लुक में देखा गया।
47
खबर की मानें तो आलिया और रणबीर अप्रैल 2022 में शादी कर सकते हैं। विरल भियानी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शादी अप्रैल 2022 तक के लिए टल गई है।इस साल रणबीर- आलिया की शादी नहीं होगी।
57
वहीं खबर है कि आलिया हॉलीवुड में एंट्री लेने की तैयारी में हैं।उन्होंने अमेरिकी एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (William Morris Endeavor) के साथ डील की है। वो जल्द ही एक डील पर फाइनल मुहर लगा सकती हैं।
67
आलिया की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ है। दोनों ही फिल्में जनवरी 2022 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा वो रणबीर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ कर रही हैं। रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।
77
रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा वे शमशेरा, एनिमल, डेविल, अंदाज अपना-अपना 2 में भी नजर आएंगे।