Amitabh Bachchan : बिगबी अब रहेंगे नए घर में, मुंबई में खरीदा 12 हजार स्क्वायर फीट का नया आशियाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, Amitabh Bachchan new property : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में एक और आलीशान आशियाना  खरीदा है। उनका नया घर 12 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। बिग बी ने बी टाउन के फोर बंगलो एरिया की पार्थेनन में एक न्यू होम खरीदा है। इसके साथ ही एक्टिंग के शहंशाह के पास  मायानगरी में 7 बड़ी प्रॉपर्टी हो गई हैं।  सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन का ये नया घर पार्थेनन इमारत की 31वीं फ्लोर पर स्थित है। इसका एरिया करीब 12 हजार स्क्वायर फीट है। देखें अमिताभ बच्चन की मुंबई में कुल प्रॉपर्टी...

Rupesh Sahu | Published : Sep 19, 2022 1:09 PM IST

16
 Amitabh Bachchan : बिगबी अब रहेंगे नए घर में, मुंबई में खरीदा 12 हजार स्क्वायर फीट का नया आशियाना

वैसे तो अमिताभ बच्चन को स्वतंत्र बंगला में रहने की आदत है, पहले प्रतीक्षा और अब जलसा उनका नया पता है। अमिताभ ने नया घर इंवेस्टमेंट के लिहाज़ से खरीदा है।  

26

मीडिया में आ रही रिपोर्टों के मुताबिक इस संपत्ति के लिए कितनी कीमत चुकाई गई है। इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। वहीं बीते दो साल में अमिताभ बच्चन  द्ववारा दूसरी प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने बीते साल भी एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। 

36

इस प्रॉपर्टी के पहले अमिताभ बच्चन के अकेले मुंबई में 6 लग्जीरियस बंगले हैं। इस समय जिस घर में वो रहते हैं, उसका नाम 'जलसा' है, ये 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला इंडिपेंडेंट बंगला है।

46

इसमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। इससे पहले वे अपने माता- पिता के साथ 'प्रतीक्षा' में रहते थे । इस घर से उनकी कई यादें जुड़ी हैं, वो जब तब इसमें आकर समय बिताते हैं। 
 

56

'जलसा', प्रतीक्षा के अलावा उनका तीसरा बंगला 'जनक' है। यहां उनका ऑफिस है, जहां से वे व्यवसायिक गतिविधियां ऑपरेट करते हैं।  उनके चौथें बंगला का नाम 'वत्स' है। 
 

66

इसके पहले साल 2013 में बिगबी ने तकरीबन 60 करोड़ रुपए कीमत वाला एक पुराना  बंगला खरीदा था, ये उनके प्रेजेंट घर 'जलसा' के ठीक पीछे स्थित है। अमिताभ ने अपनी छठवीं प्रॉपर्टी पिछले साल खरीदी थी।

और पढ़ें...

पंखे से लटकी मिली 29 साल की एक्ट्रेस की लाश, सुसाइड नोट में किया वजह का खुलासा

किसी की लाश 2 दिन घर में पड़ी रही तो किसी को अर्थी तक ना हुई नसीब, बेहद गरीबी में हुई इन 12 सेलेब्स की मौत

'KGF Chapter 2' ने खरीदारों को किया मालामाल, दिया इतना प्रॉफिट ऐसी 5 फ़िल्में बन जाएं

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos