मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त को शादी कर रही हैं। रिया कपूर अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग 7 फेरे लेंगी। शादी में घरवालों और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) जहां यलो कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आई तो वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया (Shanaya Kapoor) ने ऑरेंज कलर का खूबसूरत लहंगा पहना। इस दौरान दोनों बहनों ने मास्क लगा रखा था। शनाया जहां व्हाइट मास्क में दिखीं तो वहीं खुशी ने पिंक कलर का मास्क पहना था।
बड़ी बहन की शादी में कुछ इस तरह सज-धजकर पहुंचीं खुशी और शनाया कपूर। हालांकि, दोनों ने अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया।
210
बड़ी बहन की शादी में बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी पहुंचीं। इस दौरान अंशुला रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंशुला ने मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया।
310
अर्जुन कपूर ब्लू कुर्तें और व्हाइट पायजामे में नजर आए। अर्जुन ने ब्लैक गॉगल के साथ खुद को टीमअप किया था।
410
पत्नी महीप और बेटे जहान कपूर के साथ पोज देते दिखे संजय कपूर। इस दौरान बाप-बेटे ने मास्क लगा रखा था, जबकि महीप ने मास्क हटाकर फोटो खिंचाई।
510
बेटे जहान और पत्नी महीप कपूर के साथ रिया की शादी अटेंड करने पहुंचे संजय कपूर। इस दौरान उन्होंने मीडिया का हाथ हिलाकर स्वागत किया।
610
पोती रिया कपूर को आशीर्वाद देने पहुंचीं अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर। बता दें कि रिया की शादी का कार्यक्रम दो-तीन दिन तक चलेगा।
710
भतीजी रिया कपूर की शादी अटेंड करने क्रीम कलर के शूट में पहुंचीं महीप कपूर। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जमकर पोज दिए।
810
कजिन रिया कपूर की शादी में कुछ इस अंदाज में नजर आए मोहित मारवाह। मोहित रिया कपूर की बुआ के लड़के हैं।
910
सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आए बोनी कपूर। हालांकि, अब तक उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर नजर नहीं आईं हैं।
1010
रिया कपूर की शादी में पहुंचीं डिजाइनर मसाबा गुप्ता। मसाबा नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रहे विव रिचर्ड्स की बेटी हैं।