मुंबई। NCB ने हाल ही में ड्रग्स मामले को लेकर एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) के घर छापा मारा था। उनके घर से कोकीन बरामद हुई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे, अरमान कोहली और विवादों का तो चोली-दामन का साथ रहा है। अरमान कोई पहली बार विवादों में नहीं फंसे हैं बल्कि पहले भी उनका नाम कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज में आ चुका है। फिर चाहे तारक मेहता की 'बबीताजी' से मारपीट का मामला हो या गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को प्रताड़ित कर पिटाई करना। अरमान हमेशा ही किसी न किसी विवाद के चलते चर्चा में रहे हैं।
तारक मेहता में बबीता जी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता कभी अरमान कोहली के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। कहा जाता है कि 2008 में वेलेंटाइन डे वाले दिन अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता पर हाथ उठा दिया था।
210
मुनमुन दत्ता ने इसे लेकर अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। डॉली बिंद्रा खुद मुनमुन और अरमान के झगड़े की गवाह रही हैं। डॉली के मुताबिक, जब अरमान और मुनमुन छुट्टियों पर मॉरीशस गए थे तब भी इनके बीच झगड़े होते थे। मैंने मुनमुन को कई बार रोते हुए घर से बाहर निकलते देखा है। इस झगड़े के बाद मुनमुन और अरमान अलग हो गए थे।
310
2018 में भी अरमान कोहली ने गर्लफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर रहीं नीरू रंधावा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद नीरू की शिकायत पर अरमान कोहली को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नीरू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मारपीट के बाद उन्हें अपने चेहरे की सर्जरी तक करानी पड़ी थी।
410
नीरू रंधावा ने बताया था कि गोवा में अरमान का एक बंगला है, जिसका मैनेजमेंट मैं देखती थीं। यह बंगला किराए पर भी दिया जाता है। कई बार क्लाइंट किराए का पेमेंट वहां रहने वाले स्टॉफ को ही कर देता था। लेकिन बावजूद इसके अरमान पैसे को लेकर मुझसे झगड़ा करता था।
510
नीरू के मुताबिक, मैंने अरमान से कहा कि मैं स्टाफ से पूछकर बताती हूं कि आखिर बात क्या है तो इस पर उसने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। इससे पहले कि मैं कुछ सोच पाती उसने मेरे बाल पकड़े और सिर फर्श पर पटक दिया। इसके बाद जब मैं चोटिल हो गई तो वो मुझे इस शर्त पर अस्पतला ले गया कि मैं पुलिस से इस बारे में कुछ न कहूं।
610
अरमान कोहली का अफेयर काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी से भी रहा है। बिग बॉस सीजन 7 के दौरान दोनों करीब आए थे। बिग बॉस के बाद भी दोनों कई बार पब्लिक इवेंट्स में भी एक-दूसरे के साथ देखे गए और दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं छिपाया। हालांकि, बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।
710
अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली के ड्राइवर सोनू ने एक बार खुलासा किया था कि तनीषा से ब्रेकअप होने के बाद अरमान कोहली गुस्से में रहते थे। यहां तक कि वो रानी मुखर्जी के घर के बाहर पेशाब कर देते थे। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। हालांकि, जब भी तनीषा पर अरमान को गुस्सा आता था तो वह यही करते थे।
810
ड्राइवर ने आगे बताया था कि तनीषा ने ब्रेकअप से पहले अरमान कोहली को थप्पड़ मार दिया था। इसकी वजह से अरमान बुरी तरह तिलमिला गए थे। फिर अरमान ने बदला लेने के लिए ऐसी घटिया हरकतें शुरू कर दी थीं।
910
बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात के साथ बदसलूकी करने के मामले में भी अरमान कोहली जेल की हवा खा चुके हैं। मॉडल सोफिया हयात ने अरमान के खिलाफ यौन हिंसा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का केस दर्ज कराया था। दरअसल, बिग बॉस में मिले एक टास्क के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। सोफिया ने आरोप लगाया था कि अरमान ने उसे वाइपर से मारा है, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।
1010
अरमान कोहली ने बतौर लीड एक्टर साल 1992 में फिल्म 'विरोधी' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कई सारी फिल्मों में आए, लेकिन उनका एक्टिंग करियर नहीं चल पाया। अरमान कोहली ने दुश्मन जमाना, कोहरा, वीर, जानी दुश्मन, एलओसी कारगिल और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में काम किया है।