रूठी गर्लफ्रेंड को पहले दिया गिफ्ट, फिर गले लगाते दिखे Sahdev Dirdo, सामने आया Bachpan Ka Pyaar का नया गाना

मुंबई। बसपन का प्यार गाना (Bachpan Ka Pyaar) गाकर रातोंरात पॉपुलर हुए सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का नया गाना लॉन्च हो गया है। दरअसल, बादशाह (Badshah) ने वादा किया था कि वो सहदेव के साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाएंगे, जिसमें बसपन का प्यार गाने को सहदेव और दूसरे लोगों पर फिल्माया जाएगा। अब इस गाने को लॉन्च कर दिया गया है। इस गाने में सहदेव डांस के साथ एक्टिंग करते भी नजर आ रहे हैं। 

 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2021 9:27 AM IST / Updated: Aug 11 2021, 03:07 PM IST

18
रूठी गर्लफ्रेंड को पहले दिया गिफ्ट, फिर गले लगाते दिखे Sahdev Dirdo, सामने आया Bachpan Ka Pyaar का नया गाना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बचपन में सहदेव की एक गर्लफ्रेंड है, जिसे इम्प्रेस करने के लिए वो उसे लॉलीपॉप देते हैं। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड उसे ठुकरा देती है। ये देखकर सहदेव शॉक्ड रह जाते हैं।

28

इसके बाद सहदेव गॉगल लगाकर गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। वीडियो के बीच में सहदेव और उनकी गर्लफ्रेंड के यंग वर्जन को भी फिल्माया गया है, जिसमें दो नए कलाकारों को लिया गया है। 

38

इसके बाद सहदेव अपनी गर्लफ्रेंड को ढेर सारी चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। इतनी सारी चॉकलेट्स देखकर वो खुश हो जाती है और फौरन ले लेती हैं। इसके बाद सहदेव अपनी गर्लफ्रेंड को गले लगा लेते हैं। गाने के बीच-बीच में सहदेव डांस भी करते दिख रहे हैं। 

48

इस गाने के लिरिक्स बादशाह ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक हितेन ने दिया है। यह गाना रिलीज होते ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  कुछ ही घंटों में इसे डेढ मिलियन (15 लाख) से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। 

58

बता दें कि सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। नीले रंग की शर्ट पहने सहदेव कैमरे में देखते हुए गाना गाते चले जाते हैं। यही वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है।

68

सहदेव दिरदो हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने शो के होस्ट आदित्य नारायण के कंधे पर बैठकर एंट्री ली थी। इसके साथ ही सहदेव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में गाना गाया और डांस भी किया। सहदेव के साथ शो के जज और कंटेस्टेंट ने भी जमकर ठुमके लगाए थे। 
 

78

वैसे, बचपन का प्यार गाने को गुजरात के एक आदिवासी लोकगायक कमलेश बरोट ने गाया है। यह गाना आज से 3 साल पहले यानी 2018 में ही बन गया था। गाने का म्यूजिक मयूर नदिया ने दिया है, जबकि इसे लिखा पीपी बरिया ने है। इसके ऑरिजिनल वर्जन को भी यूट्यूब पर अब तक 50 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।

88

कमलेश बरोट के मुताबिक, यह गाना 2018 में बना था। बाद में इसके राइट्स अहमदाबाद की एक कंपनी मेशवा फिल्म्स ने खरीद लिए और इसे 2019 में यूट्यूब पर रिलीज किया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos