Published : Sep 14, 2022, 12:59 PM ISTUpdated : Sep 14, 2022, 05:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) की सुपरहीरो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस (Box office) पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म द्वारा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन में लगभग 146 करोड़ रुपए की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है, जो कि कोरोना काल के बाद रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से अच्छा संकेत है। लेकिन अगर फिल्म का बजट देखा जाए तो इसका निर्माण लगभग 410 करोड़ रुपए में हुआ है और इस हिसाब से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बजट भी रिकवर नहीं कर सकेगी। हालांकि, वर्ल्डवाइड जरूर यह बजट से ज्यादा कमा सकती है। वैसे अगर बॉलीवुड फिल्मों का पिछला रिकॉर्ड देखें तो अब तक 50 ज्यादा ऐसी फ़िल्में आ चुकी हैं, जिनका निर्माण 100 करोड़ से 310 करोड़ रुपए के बजट में हुआ। लेकिन इनमें से 31 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बजट भी रिकवर नहीं कर पाई हैं। जानिए इन फिल्मों का बजट और कलेक्शन...
टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर 'हीरोपंती 2' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बताया जाता है। अहमद खान निर्देशित यह फिल्म 28 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24.9 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।
231
अक्षय कुमार स्टारर 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' 15 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए बताया जाता है।मिलन लुथरिया के निर्देशन वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 58.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
331
28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर 'शिवाय' का निर्माण लगभग 103 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर भी अजय देवगन ही थे और यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करेब 84.83 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।
431
अजय देवगन स्टारर 'रनवे 34' के निर्माण पर लगभग 105 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 33.5 करोड़ रुपए कमा पाई थी। फिल्म के डायरेक्टर अजय देवगन ही थे।
531
अक्षय कुमार स्टारर 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई और 102 करोड़ रुपए के कलेक्शन से इसे संतोष करना पड़ा। रीमा कागती के निर्देशन वाली इस फिल्म के निर्माण पर करीब 107 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
631
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'वेलकम बैक' बजट रिकवर करने से चूक गई थी। 4 सितम्बर को रिलीज हुई नाना पाटेकर, अनिल कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म लगभग 108 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 95.9 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।
731
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'ब्रदर्स' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 70.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट लगभग 112 करोड़ रुपए थे।14 अगस्त 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया था।
831
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। रणबीर कपूर, करन जौहर और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म 15 मई 2015 को सिनेमाघरों में आई थी। करीब 118 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 22.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई थी।
931
शाहरुख़ खान स्टारर 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में आई थी। करीब 119 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 62 करोड़ रुपए कमाए थे।फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
1031
15 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई शाहरुख़ खान स्टारर 'फैन' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। लगभग 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।
1131
शाहरुख़ खान की सुपरहीएरो फिल्म 'रा-वन' 26 अक्टूबर 2011 को रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा निर्देशित इस फिल्म का बजट तकरीबन 130 करोड़ रुपए था, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 113 करोड़ रुपए के आसपास ही कमा पाई।
1231
अनुराग बासु के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ स्टारर 'जग्गा जासूस' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 52.6 करोड़ रुपए कमाए थे। 14 जुलाई 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 131 करोड़ रुपए में हुआ था।
1331
सलमान खान स्टारर 'ट्यूबलाइट' का निर्माण करीब 135 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन करीब 114 करोड़ रुपए पर सिमट गया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी।
1431
अभिषेक वर्मन के निर्देशन वाली 'कलंक' में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे।17 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 137 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह करीब 80 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर सिमट गई थी।
1531
ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर 'मोहनजो दारो' लगभग 138 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह करीब 53.6 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। 12 अगस्त 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर थे।
1631
11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' का निर्माण लगभग 158 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म करीब 44.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।
1731
ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ स्टारर 'बैंग बैंग' का निर्माण करीब 162 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह लगभग 141 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई थी।
1831
रोहित शेट्टी निर्देशित 'दिलवाले' के निर्माण पर लगभग 165 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जबकि 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 139 करोड़ रुपए कमा पाई थी। फिल्म में शाहरुख़ खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका थी।
1931
अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम' का बजट लगभग 168 करोड़ रुपए बताया जाता है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन महज 32 करोड़ रुपए के आसपास रहा था। रंजीत तिवारी के निर्देशन वाली यह फिल्म 19 अगस्त 2021 को रिलीज हुई थी।
2031
20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई 'दबंग 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 134 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका निर्माण लगभग 178 करोड़ रुपए में हुआ था। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और किच्चा सुदीप की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
2131
मिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्माण लगभग 180 करोड़ रुपए में हुआ, जबकि यह बॉक्स ऑफिस पर करीब 60 करोड़ रुपए ही कमा सकी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरोंन में रिलीज हुई थी।
2231
आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर करने से चूक गई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फ़रवरी 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण लगभग 181 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि यह कलेक्शन सिर्फ 126 करोड़ रुपए का ही कर पाई थी।
2331
18 मार्च 2022 को रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 49 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म का निर्माण लगभग 182 करोड़ रुपए में हुआ था।
2431
रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर महज 27.8 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। जबकि करण मल्होत्रा के निर्देशन वाली यह फिल्म 183 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट में बनी थी। फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी।
2531
सलमान खान, अनिल कपूर स्टारर 'रेस 3' लगभग 185 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन लगभग 166 करोड़ रुपए रहा था। 15 जून 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा थे।
2631
अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपए खर्च हुए, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 68 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन वाली यह फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज हुई थी।
2731
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'भारत' का बजट करीब 240 करोड़ रुपए था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जून 2018 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर लगभग 197 करोड़ रुपए कमा पाई थी।
2831
रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली 'सूर्यवंशी' का निर्माण करीब 250 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 195 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 5 नवम्बर 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
2931
रणवीर सिंह स्टारर '83' लगभग 260 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी,जबकि यह बॉक्स ऑफिस पर लगभग 103 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। कबीर खान के निर्देशन वाली यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को पर्दे पर आई थी।
3031
लगभग 270 करोड़ रुपए के बजट में बनी शाहरुख़ खान स्टारर 'जीरो' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 88 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी।
3131
अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के निर्माण पर लगभग 310 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 138 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर सिमट गई थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 नवम्बर 2018 को रिलीज हुई थी।
नोट : सभी आंकड़े (लाल सिंह चड्ढा को छोड़कर) बॉक्स ऑफिस इंडिया के आधार पर लिए गए हैं।