कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक एपिसोड के लिए करते है इतना चार्ज, नेटवर्थ जानकर रहे जाएंगे हैरान

Published : Aug 03, 2022, 11:35 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Comedian Sunil Grover charges so much for one episode :  कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज यानि 3 अगस्त को जन्मदिन है। सुनील अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए पूरी इंडस्ट्री विख्यात हैं।  एक समय सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा की जान थे। उनके बिना शो के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘गुत्थी’ के किरदार में उनकी ज़बरदस्त कॉमेडी को लोग भूल ही नहीं सकते थे। ना केवल सीरियल्स बल्कि वो अपना जलवा बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्म तक दिखा चुके हैं। सुनील ग्रोवर अपनी इस अदायगी के लिए मोटी फीस भी वसूलते हैं। 

PREV
17
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक एपिसोड के लिए करते है इतना चार्ज, नेटवर्थ जानकर रहे जाएंगे हैरान

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर  3 अगस्त 1977 को  सिरसा (हरियाणा) में जन्मे थे । वे हरियाणवी-पंजाबी परिवार से आते हैं। उनके पिता बैंक मैनेजर थे, उनके परिवार में बड़ी सिस्टर और  छोटा भाई है ।

27

सुनील ग्रोवर अब फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रहे हैं। वे सलमान खान की मूवी भारत और टाइगर श्राफ की 'बागी' में दिखाई दिए थे। कई और प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं। 

37

ओटीटी प्लेटफार्म पर वेबसीरीज ‘तांडव’ में सैफ अली खान के साथ सुनील ग्रोवर भी दिखाई दिए थे।  इसमें कॉमेडियन की भूमिका की जमकर सराहना हुई थी । 

47

सुनील ग्रोवर ने इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। करियर की शुरूआत में महज एक शो का 500 रुपये कमाने वाले कॉमेडियन को ‘द कपिल शर्मा शो’ के हरएक एपिसोड के लिए  10 से 12 लाख रुपए दिए जाते थे।

57

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुनील ग्रोवर की कमाई सालाना ( नेटवर्थ) तकरीबन 18 करोड़ है। सुनील का मुंबई में अपना घर है। ये उन्होंने साल 2013 में खरीदा था, सुनील फिल्मों में अपने किरदार के लिए 50 लाख रुपये तक वसूलते हैं। 

67

सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा के साथ हुआ था विवाद
कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत तुनकमिज़ाज़ माने जाते हैं। एक बार सुनील ग्रोवर से उनका विवाद हो गया था, इसके बाद सुनील ने ये शो छोड़ दिया था। उनकी कमी आज भी महसूस की जाती है। 

Read more Photos on

Recommended Stories