बॉलीवुड के बाजीराव- मस्तानी से मिलीं ओलंपिक मेडलिस्ट PV Sindhu, दिपिका ने कही दिल जीत लेने वाली बात

Published : Sep 12, 2021, 08:50 AM IST

मुंबई : खेल और बॉलीवुड जगत का भी एक खास रिश्ता है। कई सारे फेमस खिलाड़ी, बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस इससे बेहद क्लोज हैं। उन्हीं में से एक है पीवी सिंधु (PV Sindhu) जो बी टाउन की फेमस सेलिब्रिटी दिपिका पदुकोण की करीबियों में से एक है। शनिवार को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), पीवी सिंधु और रणवीर सिंह एक साथ डिनर पर गए। जहां दीपिका और सिंधु को एक साथ देखा गया, वहीं रणवीर (Ranveer Singh) बाद में उनके साथ शामिल हुए। एक्ट्रेस और बैडमिंटन खिलाड़ी को मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों ने एक साथ पोज भी दिया। आइए आपको भी दिखाते हैं, उनकी ये फोटोज..

PREV
16
बॉलीवुड के बाजीराव- मस्तानी से मिलीं ओलंपिक मेडलिस्ट PV Sindhu, दिपिका ने कही दिल जीत लेने वाली बात

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ मुंबई के रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंची। इस दौरान जब कैमरामैन ने उनकी फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट की, तो उन्होंने मना कर दिया और अकेले सिंधु की तस्वीर लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि, 'मेरा सोलो नहीं, इनका लो।'

26

इसके बाद दिपिका और सिंधु ने एक साथ कैमरा के लिए पोज दिया। इस फोटो में दीपिका सैटिन, फुल स्लीव्स टॉप के साथ ब्लैक पलाजो पैंट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने बालों को एक बन में बांध लिया। वहीं, दूसरी ओर सिंधु ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। दोनों ही स्टार्स इस फोटो में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

36

इसके थेड़ी देर बाद, रणवीर सिंह को भी डिनर पर जाते हुए फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। हमेशा की तरह वह काफी कूल लग रहे थे। उन्होंने डेनिम के साथ प्रिंटेड वाइट शर्ट पहनी हुई थी और एक हाई पोनी के साथ अपना लुक कम्पलीट किया था।

46

सिंधु, दीपिका और रणवीर की डिनर आउटिंग बैडमिंटन खिलाड़ी के टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के कुछ हफ्तों बाद हुई है। 1 अगस्त 2021 को भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने बैंडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया था। 

56

इन तस्वीरों के साथ ही रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की। जिसमें तीनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं।

66

दोनों एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका कबीर खान की '83' में रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी, जहां वह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और वह उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories