दीपिका की बहन ने जीजा रणवीर को अलग ही अंदाज में विश किया बर्थडे, लोगों को पसंद आ रहा तरीका

Published : Jul 06, 2020, 01:21 PM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 06:52 PM IST

मुंबई। रणवीर सिंह 35 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई, 1985 को जन्मे रणवीर ने 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था। तब से अब तक वो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। रणवीर के बर्थडे पर उनकी साली यानी दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा ने अपने जीजा को एक अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया। अपने जीजा को बर्थडे की बधाई देने का ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। 

PREV
16
दीपिका की बहन ने जीजा रणवीर को अलग ही अंदाज में विश किया बर्थडे, लोगों को पसंद आ रहा तरीका

अनीशा पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर की डांस करती हुई एक फोटो भी शेयर की। GIF इफेक्ट वाली इस फोटो में रणवीर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

26

अनीशा अपनी बड़ी बहन दीपिका से 6 साल छोटी हैं। उनका जन्म साल 1991 में हुआ था। दीपिका जहां ग्लैमरस हैं वहीं बहन अनीशा एकदम उलट हैं। वे बड़ी बहन की तरह ग्लैमरस नहीं दिखती हैं। 

36

गोल्फ अनीशा का पसंदीदा खेल है और वे कई बार इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। बता दें कि अनीशा ने मात्र 12 साल की उम्र में ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। वे गोल्फ के अलावा क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन भी खेल चुकी हैं।

46

दीपिका और अनीशा के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। अनीशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बहन दीपिका उनकी मां की तरह ध्यान रखती हैं। वे बहुत ही केयरिंग और प्रोटेक्टिव है।

56

दीपिका फिल्मों की शूटिंग और अन्य असाइनमेंट्स को लेकर काफी बिजी रहती हैं। इस वजह से वे छोटी बहन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाती हैं।

66

लेकिन जब भी दोनों मिलती हैं तो क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। वैसे अनीशा, दीपिका के साथ कई बॉलीवुड इवेंट में नजर आती रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories