मुंबई। रणवीर सिंह 35 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई, 1985 को जन्मे रणवीर ने 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था। तब से अब तक वो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। रणवीर के बर्थडे पर उनकी साली यानी दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा ने अपने जीजा को एक अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया। अपने जीजा को बर्थडे की बधाई देने का ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।