7 एक्ट्रेस, जिनकी खूबसूरती पर कभी ज़माना फ़िदा था, आज उनकी हो गई ऐसी हालत कि पहचान पाना भी मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी गुलजार (Rakhi Gulzar) 75 साल की हो गई हैं। 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के रानाघाट में जन्मी राखी का असली सरनेम मजूमदार है। गीतगार गुलजार से शादी के बाद वे राखी गुलजार के नाम से जानी जाने लगीं। राखी पांच दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं। लेकिन उन्हें खासकर 60, 70 और 80 के दशक के लिए जाना जाता है, जिनमें उन्होंने कभी गर्लफ्रेंड तो कभी मां के करदार निभाए। एक जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार राखी का लुक आज की तारीफ़ में इस कदर बदल गया है कि वे अगर कहीं अचानक टकरा जाएं तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो जाए। वैसे सिर्फ राखी ही नहीं, 70-80 की दशक की ऐसी कई और भी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें वाकई आज पहचान पाना मुश्किल होता है। नज़र डालते हैं ऐसी ही एक्ट्रेस पर....

Gagan Gurjar | Published : Aug 15, 2022 6:02 AM IST / Updated: Aug 15 2022, 11:53 AM IST

17
7 एक्ट्रेस, जिनकी खूबसूरती पर कभी ज़माना फ़िदा था, आज उनकी हो गई ऐसी हालत कि पहचान पाना भी मुश्किल

राखी पिछली बार बंगाली फिल्म 'निर्वाण' में दिखाई दी थीं, जो 2019 में रिलीज हुई थी। आम तौर पर पब्लिक चकाचौंध, पार्टियों से दूर रहने वाली राखी अपने पनवेल स्थित फ़ार्महाउस पर रहती हैं और गाय-भैंसों की देखभाल करती हैं। जबकि उनका पूरा परिवार मुंबई में रहता है। राखी छोटे-छोटे बाल रखती हैं और बिल्कुल सिम्पल तरीके से रहना पसंद करती हैं। 

27

रीना रॉय ने 70, 80 और 90 के दशक में बहुत काम किया। लेकिन फिर वे फिल्मों से गायब हो गईं। 65 साल की रीना का लुक भी इस कदर बदल चुका है कि आज उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है। बड़े पर्दे पर उन्हें पिछली बार 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' में देखा गया था। बाद में वे टीवी सीरियल 'ईना मीना डीका' में दिखीं और 2004 में उन्होंने अपना एक्टिंग स्कूल खोल लिया।  

37

65 साल की टीना मुनीम (अब अंबानी) ने 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है। वे हिंदी सिनेमा की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन आज उनका लुक इतना बदल गया है कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 1991  में आई 'जिगरवाला' थी। 

47

75 साल की मुमताज़ अस्करी माधवानी को आज पहचान पाना मुश्किल होता है। 50, 60 और 70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं मुमताज़ का लुक कुछ उम्र के कारण बदला तो कुछ कैंसर की बीमारी ने बिगाड़ दिया, जिससे वे अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। 

57

काजोल की मां और 50 के दशक से अब तक एक्टिंग में सक्रिय तनुजा समर्थ का लुक एकदम बदल चुका है। 78 साल की तनुजा पिछले दिनों काजोल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं, तब उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। उन्हें पिछली बार इसी साल रिलीज हुई एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव मुंबई' के सेगमेंट 'बाई' में देखा गया था।

67

70 के दशक में फिल्मों में ख़ूब सक्रिय रहीं जया भादुड़ी (अब बच्चन) का लुक एकदम बदल गया है। चूंकि वे राजनीति में हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं, इसलिए लोग उन्हें आसानी से पहचान लेते हैं। लेकिन अग्गर ऐसा ना होता तो वाकई उनको भी पहचान पाना मुश्किल होता। 74 साल की जया राज्यसभा सांसद हैं और फिल्मों में भी एक्टिव हैं। उनकी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसमें वे धर्मेन्द्र के साथ नज़र आएंगी। करन जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। 

77

जीनत अमान 70 और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वे आज भी एक्टिंग वर्ल्ड में एक्टिव हैं। लेकिन उनका लुक आज पूरी तरह बदल गया है। 70 साल की जीनत ने पिछली बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में कैमियो किया था। हाल ही में उन्हें रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर चैप्टर 2' पर देव आनंद स्पेशल एपिसोड में देखा गया था। 

और पढ़ें...

देशभक्ति पर बनी इन 5 बॉलीवुड फिल्मों में दिखाए गए गलत FACTS, क्या आप पकड़ पाए ये ब्लंडर्स?

उर्फी जावेद को VIDEO SEX के लिए ब्लैकमेल कर रहा यह आदमी! एक्ट्रेस ने शेयर की व्हाट्सएप चैट

'भाभी जी...' के मलखान पत्नी और डेढ़ साल के बेटे पर छोड़ गए 58 लाख का कर्ज, 'अनीता भाभी' ने लगाई मदद की गुहार

राजू श्रीवास्तव की MRI रिपोर्ट से सामने आई उनके होश में ना आने की वजह, डॉक्टर्स ने परिवार से कही यह बात

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos