सालगिरह पर अयोध्या पहुंचे TV के राम-सीता, सरयू में जलाभिषेक कर लिया भगवान का आशीर्वाद

मुंबई। टीवी के राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना (Debina Banerjee) की शादी को 10 साल हो गए हैं। इस मौके पर कपल अपनी शादी की सालगिरह मनाने अयोध्या पहुंचा। इस दौरान दोनों ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं गुरमीत और देबिना ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी दिया। गुरमीत ने वेडिंग एनिवर्सरी पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जय श्री राम। हम दोनों के लिए ये फीलिंग बेहद कीमती है। हम बहुत आभारी हैं। ये मेरे फेवरेट डेज में से एक है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2021 7:30 AM IST / Updated: Feb 17 2021, 01:02 PM IST

19
सालगिरह पर अयोध्या पहुंचे TV के राम-सीता, सरयू में जलाभिषेक कर लिया भगवान का आशीर्वाद

बता दें कि गुरमीत-देबिना की जोड़ी रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के बाद सबसे पॉपुलर जोड़ी मानी जाती है। दोनों की लव स्टोरी रामायण के सेट पर ही शुरू हुई थी। 

29

इससे पहले गुरमीत ने अयोध्या में सरयू नदी पर जलाभिषेक किया। गुरमीत ने कहा- हमारी 10वीं सालगिरह सबसे अलग है। रामलला के दर्शन कर इस उत्सव को मनाने से बेहतर हमारे लिए कोई और तरीका नहीं हो सकता था। 
 

39

गुरमीत ने कहा- हम मंदिर में आकर पर्सनली दान करना चाहते थे। अयोध्या मंदिर जाना और भगवान राम और सीता से आशीर्वाद लेना एक सुखद एक्सपीरियंस रहा है। यहां आकर हमें जो प्यार और खुशी मिली, वे वाकई कभी न भुला पाने वाली है। 

49

गुरमीत और देबिना की पहली मुलाकात 2006 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी। गुरमीत देबिना की रूममेट के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त थे, इसलिए अक्सर उनके घर आते रहते थे।
 

59

इसके देबिना और गुरमीत ने 2008 में टीवी सीरियल 'रामायण' में साथ काम किया। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और छोटे पर्दे का यह कपल रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गया।

69

टीवी शो 'पति-पत्नी और वो' के सेट पर गुरमीत ने देबिना को शादी के लिए प्रपोज किया था। देबिना की हां के बाद गुरमीत ने उन्हें डायमंड रिंग पहनाई थी। इसके बाद दोनों ने 15 फरवरी 2011 को शादी कर ली थी। उनकी शादी को 10 साल हो गए हैं। 

79

शादी के 6 साल बाद 2017 में गुरमीत चौधरी ने उनके होमटाउन बिहार के जयरामपुर गांव में रहने वाली दो लड़कियों को गोद लिया था। इन बच्चियों का नाम पूजा (10) और लता (13) हैं।

89

शुरुआत में दोनों पटना में गुरमीत के भाई और भाभी के साथ रहीं और सालभर वहीं पढ़ाई की। 2018 में गुरमीत और देबिना उन्हें अपने घर मुंबई ले आए। इस एक साल में गुरमीत और देबिना 3 से 4 बार पूजा और लता से पटना मिलने गए थे। 

99

वर्क फ्रंट की बात करें तो गुरमीत चौधरी फिल्म 'द वाइफ' में नजर आएंगे। ये हॉरर जॉनर की फिल्म है। वहीं देबीना इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल में बिजी हैं। उन्होंने डेली सोप से कुछ समय का ब्रेक लिया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos