हिन्दी के इन फेमस उपन्यास से बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, आज भी सुपहिट हैं इनके गाने

Published : Sep 14, 2021, 01:00 PM ISTUpdated : Sep 14, 2021, 03:58 PM IST

करियर डेस्क. देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी के कई उपन्यास पढ़ें होंगे आपने लेकिन क्या आप जानते हैं हिन्दी के फेमस उपन्यासों से कई बॉलीवुड फिल्में भी बनी हैं। साहित्य और उपन्यास दो अलग-अलग चीचें हैं। भारत की पहली फीचर फिल्म दादा साहेब फाल्के ने भारतेंदु हरिशचंद्र के नाटक पर बनाई थी। हिन्दी उपन्यास से आधिरत कई फिल्में बनी कुछ हिट रहीं है तो कई फिल्म फ्लॉप भी हुई हैं लेकिन इन फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो हिन्दी साहित्य के उपन्यास पर आधारित हैं। 

PREV
15
हिन्दी के इन फेमस उपन्यास से बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, आज भी सुपहिट हैं इनके गाने

गोदान 
गोदान 1963 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद के गोदान उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में राजकुमार, महमूद और शसिकला ने भुख्य भूमिका निभाई थी। 

25

गबन
मुंशी प्रेमचंद के गबन उपन्यास पर इसी नाम से 1966 ने ऋषिकेश मुखर्जी ने फिल्म बनाई थी। गबन फिल्म में सुनील दत्त और साधाना मुख्य भूमिका में थे। 
 

35

गुनाहों का देवता
धर्मवीर भारती के उपन्यास गुनाहों के दवेता पर आधारित ये फिल्म 1967 में बनाई गई थी। इस फिल्म में जीतेन्द्र मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को वी शांताराम ने बनाया था। 
 

45

नादिया के पार
इस फिल्म को 'कोहबर की शर्त' उपन्यास के आधार पर बनाया गया था।  'कोहबर की शर्त' को लेखक केशव प्रसाद मिश्र का उपन्यास है। नादियां के पार भारतीय ग्रामीण परंपरा पर आधारित एक पारिवारिक फिल्म थी। 1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया के पार आज भी बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जाती है। इसके गाने आज भी सुपरहिट हैं। इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह मुख्य भूमिका में थे।  

55

मोहल्ला अस्सी
यह फिल्म काशीनाथ सिंह के लोकप्रिय हिंदी उपन्यास काशी का अस्सी, तीर्थयात्रा शहर के व्यावसायीकरण पर एक व्यंग्य और विदेशी पर्यटकों को लुभाने वाले नकली गुरुों पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल, रवि किशन और साक्षी तंवर लीड रोल में थे।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories