Published : Aug 05, 2022, 11:27 AM ISTUpdated : Aug 05, 2022, 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. आज यानी 5 अगस्त को काजोल (Kajol) अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस रही काजोल ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। कहा जाता है कि वे जिस फिल्म में भी काम करती थी वो ब्लॉकबस्टर साबित होती थी। चाहे बाजीगर (Baazigar) हो या फिर कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai), दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) या करन अर्जुन (Karan Arjun), इश्क (Ishq) और तान्हाजी - द अनसंग वॉरियर (Tanhaji – The Unsung Warrior), उनकी तकरीबन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। मेकर्स के लिए काजोल हमेशा हिट मशीन साबित हुई। काजोल के जन्म के मौके पर आपको उनकी सुपरहिट फिल्मों के बारे में बता जा रहे हैं कि किसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। नीचे पढ़ें काजोल की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...
आपको बता दें कि आजय देवगन ने रात 12 बजे पत्नी काजोल को अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और उसपर मजेदार कैप्शन भी लिखा है। शेयर किए वीडियो की शुरुआत फोन कॉल से होती है, जिसमें देखा जा सकता है कि काजोल का कॉल आ रहा है। इसके बाद एक के बाद एक काजोल की फोटोज दिखने लगती है। इसमें वे लाल रंग की हाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। अजय ने वीडियो शेयर कर लिखा- जब भी वो फोन करती है तो मैं उसे पिक करना नहीं भूलता, हैप्पी बर्थडे डियर काजोल।
210
बात काजोल की फिल्मों की करें तो भले ही उन्होंने बेखुदी जैसी फ्लॉप फिल्म से डेब्यू किया लेकिन इसके आई उनकी फिल्मों ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 1993 में आई फिल्म बाजीगर ने उस समय के हिसाब ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपए था।
310
1995 में आई काजोल की फिल्म करन अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। 5.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान-शाहरुख खान और ममता कुलकर्णी थे।
410
1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने तो कमाल ही कर डाला था। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय में 86.49 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म शाहरुख खान लीड रोल में थे।
510
काजोल की फिल्म इश्क जो 1997 में आई, ने भी बाक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। तकरीबन 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन और जूही चावला थे।
610
सलमान खान के वाली फिल्म प्यार किया तो डरना क्या, जो 1998 में आई थी, ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। करीब 8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में धर्मेंद्र और अरबाज खान भी थे।
710
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ वाली काजोल की फिल्म कुछ कुछ होता है आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
810
2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम काजोल की मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन लीड रोल में थे। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 92 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।
910
2015 में आई फिल्म दिलवाले में काजोल के साथ शाहरुख खान, वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में थे। 165 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म धमाकेदार परफॉमेंस दी थी। फिल्म ने 376.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
1010
अजय देवगन के साथ 2020 में आई फिल्म तान्हाजी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 368 करोड़ रुपए कमाए थे। बता दें कि इस फिल्म के अजय को नेशनल अवॉर्ड दिया जा रहा है।