मुंबई-दुबई में आलीशान घर तो लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक हैं KRK, प्रॉपर्टी देख चकरा जाएगा माथा

Published : Aug 30, 2022, 12:18 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्सर अपने विवादित कमेंट्स के लिए चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) उर्फ़ केआरके (KRK) को 2020 के एक विवादित ट्वीट के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अरेस्ट कर लिया है। केआरके खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं। उन्होंने कुछ फ़िल्में भी बनाई हैं। लेकिन लंबे समय से ना ही उन्होंने किसी फिल्म में काम किया और ना ही किसी फिल्म का निर्माण किया है। फिर भी उनकी प्रॉपर्टी इतनी है कि देखकर माथा चकरा जाए। आइए आपको बताते हैं केआरके की नेट वर्थ और कमाई के साधनों के बारे में...

PREV
16
मुंबई-दुबई में आलीशान घर तो लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक हैं KRK, प्रॉपर्टी देख चकरा जाएगा माथा

पिछले साल की कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके लगभग 40 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें मुंबई और दुबई में उनके आलीशान घर शामिल हैं।

26

केआरके की सालाना इनकम लगभग 3 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है। बताया जाता है कि वे हर महीने करीब 30 लाख रुपए कमाते हैं। बताया जाता है कि केआरके की कमाई यूट्यूब, पेड प्रमोशन और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

36

कमाल राशिद खान दुबई के जिस घर में रहतें हैं, उसका नाम उन्होंने शाहरुख़ खान की मन्नत की तर्ज पर जन्नत रखा है। इसके अलावा उनका मुंबई वाला घर लगभग 21 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। वे मुंबई में एक अपार्टमेंट के मालिक भी हैं।

46

कमाल राशिद खान को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 64 लाख रुपए से लेकर 75 लाख रुपए तक जाती है। उनके कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कार शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपए के आसपास होती है।

56

दावा किया जाता है कि गल्फ देशों में कमाल राशिद खान कपड़ों से जुड़ा बिजनेस करते हैं। फिल्मों की बात करें तो उन्हें पिछली बार 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' में ब्रजेश नाम का किरदार निभाते देखा गया था, जो एक गेस्ट अपीयरेंस था। इसी साल अप्रैल में उन्होंने घोषणा की थी कि वे जल्दी ही 'देशद्रोही' के दूओसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।

66

उन्होंने 2019 में 'तुम मेरी हो' और 2020 में 'प्यार का नाम खुदा रक्खा है' टाइटल वाले म्यूजिक वीडियोज में देखा जा चुका है। 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में केआरके को बतौर कंटेस्टेंट देखा जा चुका है, जो 2009 में टेलीकास्ट हुआ था।

नोट : यह खबर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। एशियानेट न्यूज हिंदी इसमें दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़ें....

KRK को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार किया, जानिए आखिर किस मामले में फंस गए

सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन 18 साल में हो गई और भी ग्लैमरस, VIRAL PHOTOS देख पहचान भी नहीं पा रहे लोग

12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा और अपनी उम्र के अंतर पर बोले अर्जुन कपूर, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

'Bigg Boss' की वजह से बिगड़ गई थी इस एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ, बोली- मुझे मर्डर और रेप की धमकियां मिल रही थीं

 

Recommended Stories