Kareena Kapoor के पास है तीन 'चांद', चांदनी रात में दिखाई इनकी झलकियां

Published : Nov 18, 2021, 09:42 PM ISTUpdated : Nov 18, 2021, 09:43 PM IST

मुंबई. करीना कपूर( Kareena kapoor) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी इंज्वाय करती हैं। इन दिनों वो अपने बच्चों और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ पटौदी पैलेस में छु्ट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस को फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सैफ और दोनों बच्चों के साथ की तस्वीर शेयर की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर चांद सीरीज लगाया। जिसमें अपनी और परिवार की कुछ तस्वीरें प्यारे से कैप्शन के साथ साझा की। 

PREV
17
Kareena Kapoor के पास है तीन 'चांद', चांदनी रात में दिखाई इनकी झलकियां

करीना कपूर खान की पहली तस्वीर में खूबसूरत रात में आसमान में चांद चमकता दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा, चांद सीरिज और हार्ट इमोजी भी लगाया। 
 

27

इसके बाद अगली तस्वीर सामने आती है। जिसमें आप तैमूर अली खान को अपने मुंह में लॉलीपॉप के साथ देख सकते हैं। उनके पीछे करीना कपूर नजर आती हैं। वो ग्रे रंग की हुडी पहन रखी है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे चांद 1 के साथ।' तस्वीर में खिड़की के बाहर चांद सामान पर चमक रहा होता है।

37

अगली तस्वीर में, करीना अपने हमसफर सैफ अली खान को पकड़े हुए नजर आती हैं। वो चांद के नीचे पोज दे रहे होते हैं। इस तस्वीर पर बेबो ने लिखा, 'एंड द बेस्ट फॉर लास्ट'।

47

तीसरी तस्वीर में करीना अपने बेटे जहांगीर और सैफ के साथ नजर आती हैं। उनका छोटा बेटा पिता के कंधे पर चेहरे को रखे हुए हैं। आसमान में चांद चमक रही होती है। इस तस्वीर पर करीना लिखती हैं,'चांद और उनके सोने का वक्त..लेकिन मैं मैनेज कर लूंगी। सीरीज कंप्लीट।'

57

बता दें कि करीना इन दिनों पटौदी पैलेस में वेकेशन इंज्वाय कर रही हैं। सुबह में अभिनेत्री ने लाल स्वेटर में अपनी बिना मेकअप वाली एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्वेटर मौसम।'

67

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है।  फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पहले जहां 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी, अब उसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

Recommended Stories