डिनर के बाद अब करीना ने दिखाई तैमूर के ब्रेकफास्ट की झलक, बताया बेटे को नाश्ते में क्या-क्या है पसंद

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur) बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। करीना कपूर अक्सर अपने लाडले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने बेटे तैमूर का ब्रेकफास्ट मैन्यू शेयर किया है। तैमूर के हेल्दी ब्रेकफास्ट की फोटो शेयर करते हुए करीना ने बताया कि उनके बेटे की प्लेट सभी न्यूट्रिशंस से भरी होती है। बता दें कि करीना कपूर इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि तैमूर जो भी खाए वो हेल्दी रहे।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2021 12:23 PM IST

18
डिनर के बाद अब करीना ने दिखाई तैमूर के ब्रेकफास्ट की झलक, बताया बेटे को नाश्ते में क्या-क्या है पसंद

बता दें कि करीना ने इंस्टा स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है, उसमें पपीता, केला और सेब कटे हुए दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- मेरे टिम (तैमूर) की प्लेट हमेशा फुल रहती है। बता दें कि करीना अपने साथ ही बेटे की डाइट का भी खासा ध्यान रखती हैं। 

28

इससे पहले करीना ने तैमूर के संडे डिनर की झलक दिखाई थी। करीना ने 4 जुलाई को अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर अली खान के फेवरेट संडे डिनर का मेन्यू शेयर किया था। इस फोटो में तैमूर की प्लेट में पास्ता के साथ बींस और शिमला मिर्च थी। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा था- टिम को इसे ग्रीन रखना पसंद है।
 

38

सालभर पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में करीना पर यह आरोप लगाया था कि वे तैमूर को बिगाड़ रही है। इंटरव्यू में सैफ ने बेटे तैमूर के व्यवहार को लेकर काफी सारी बातें की थी। सैफ ने बताया था कि तैमूर को करीना बिगाड़ रही हैं और इसका असर घर में देखने को मिलता है।

48

सैफ के मुताबिक, तैमूर घर में खूब अकड़ दिखाता है। मन का न होने पर गुस्सा हो जाता है और गलत बातें भी बोलता है, जो नहीं बोलनी चाहिए। स्कूल न जाने की इच्छा जाहिर करता है और जबरदस्ती करो तो गुस्सा हो जाता है।
 

58

सैफ ने तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा था कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।

68

सैफ ने तैमूर को लेकर हाल ही में इच्छा जाहिर की थी वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।
 

78

सैफ ने यह भी बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

88

वहीं बेटे के प्यार में पागल करीना ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos