LAAL SINGH CHADDHA: आमिर खान के पास 1790 Cr से ज्यादा की प्रॉपर्टी, लेकिन इन4 स्टार्स के मुकाबले हैं 'गरीब'

एंटरटेनमेंट डेस्क.   बॉलीवुड स्टार्स अपनी शानदार एक्टिंग के साथ धमाकेदार कमाई के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी लग्जरी लाइफ किसी से छुपी नहीं है। यहां कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अकूत संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, यह संपत्ति बनाने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है। उनकी यह कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट्स, पब्लिक इवेंट्स आदि से होती है। आज हम आपको बॉलीवुड के पांच सबसे अमीर एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं। जानिए ये कौन हैं और इस लिस्ट में 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal singh Chaddha) के प्रमोशन में व्यस्त मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) किस स्थान पर हैं....

Gagan Gurjar | Published : Aug 8, 2022 5:27 PM IST

15
LAAL SINGH CHADDHA: आमिर खान के पास  1790 Cr से ज्यादा की प्रॉपर्टी, लेकिन इन4 स्टार्स के मुकाबले हैं 'गरीब'

शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 690 मिलियन डॉलर यानी करीब 5490 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें उनके मुंबई और दुबई में बंगले, लग्जरी गाड़ियां और अलीबाग स्थित फार्महाउस भी शामिल है। वे प्रति फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। ब्रांड्स एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस लगभग 5.50-10 करोड़ रुपए बताई जाती है। 

25

बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैं। उनकी संपत्ति लगभग 455 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 3620 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें उनके मुंबई में चार घर समेत अन्य स्थान और लग्जरी कारें शामिल हैं।  अमिताभ बच्चन फिल्मों के लिए लगभग 12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट की उनकी फीस करीब 3 से 8 करोड़ रुपए होती है। 
 

35

बॉलीवुड के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) हैं। उनकी प्रॉपर्टी 360 मिलियन डॉलर यानी करीब 2864 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है। सलमान खान की प्रॉपर्टी में उनका मुंबई स्थित घर, बीइंग ह्यूमन संस्थान, पनवेल स्थित फार्महाउस और लग्जरी गाड़ियां समेत कई चीजें शामिल हैं। सलमान खान फिल्मों के लिए लगभग 125 करोड़ रुपए और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए तकरीबन 4-10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
 

45

सबसे अमीर बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आते हैं। उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 325 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2586 करोड़ रुपए से ज्यादा मानी जाती है। अक्षय की प्रॉपर्टी में मुंबई स्थित उनका घर, उनकी लग्जरी कारें और बाइक्स का कलेक्शन शामिल है। अक्षय कुमार भारत के दूसरे सबसे महंगे एक्टर भी हैं। वे प्रति फिल्म करीब 135 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।  ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस लगभग 8-10 कर्रोड़ रुपए होती है। 

55

आमिर खान इस सूची में 5वें नंबर पर आते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 225 मिलियन डॉलर यानी 1790 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इसमें उनका 60 करोड़ रुपए का आलीशान घर और लग्जरी कारें जैसी कीमती चीजें शामिल हैं। आमिर खान एक फिल्म के लिए लगभग 60-70 करोड़ रुपए लेते हैं। जबकि उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस करीब 5-7 करोड़ रुपए होती है।

नोट : सभी आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर। एशियानेट न्यूज हिंदी इनमें से किसी भी आंकड़े की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...

'रक्षा बंधन' के विरोध पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो फिल्म नहीं देखना चाहते, वो ना देखें

जब एक महिला ने शाहरुख खान को सरेआम जड़ा था थप्पड़, जानें मुंबई लोकल में उस दिन ऐसा क्या हुआ था?

फरहान अख्तर की बेटी शाक्या की 7 ग्लैमरस PHOTOS, खूबसूरती में देती है बॉलीवुड हीरोइनों को मात

आमिर खान के पास 10 करोड़ की ऐसी कार, जिस पर बम भी बेअसर, ये 5 स्टार्स भी हैं बुलेट प्रूफ गाड़ियों के मालिक

 

 

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos