'लाइगर' की मां का यह अवतार देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, गोविंदा-अनिल कपूर के साथ कर चुकीं रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की शिवगामी यानी राम्या कृष्णन ने लगभग 24 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी की है। वे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' में लीड एक्टर विजय देवरकोंडा की मां बालामणि के किरदार में दिखाई दीं। 51 साल की राम्या आज भले ही मां के किरदार निभा रही हैं, लेकिन वे एक समय की सबसे खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार रही हैं। उन्होंने पर्दे पर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, गोविंदा और शाहरुख़ खान जैसे स्टार्स के साथ रोमांस किया है। आइए आपको दिखाते हैं राम्या के कुछ ग्लैमरस अवतार और बताते हैं उनकी बॉलीवुड जर्नी के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : Aug 27, 2022 2:05 PM IST

19
'लाइगर' की मां का यह अवतार देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, गोविंदा-अनिल कपूर के साथ कर चुकीं रोमांस

राम्या कृष्णन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1988 में आई फिल्म 'दयावान' से की थी, जिसमें विनोद खन्ना, फिरोज खान और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था। राम्या को इस फिल्म के आइटम सॉन्ग 'हैया ओ हैया' में डांस परफॉर्म करते देखा गया था।

29

1993 में राम्या की अगली हिंदी फिल्म आई, जिसका नाम था 'खलनायक' और जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के मुख्य किरदार थे। इस फिल्म में उन्हें संजय दत्त की मिस्ट्रेस के रोल में देखा गया था।

39

1993 में ही राम्या को फिल्म 'परम्परा' में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने पृथ्वी का किरदार निभाने वाले विनोद खन्ना की गर्लफ्रेंड तारा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सुनील दत्त, आमिर खान, रवीना टंडन, अनुपम खेर और अश्विनी भावे की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

49

1994 में राम्या को फिल्म 'क्रिमिनल' में देखा गया, जिसमें वे नागार्जुन की प्रेमिका के किरदार में नज़र आई थीं। फिल्म में मनीषा कोइराला की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

59

रिपोर्ट्स की मानें तो 1995 में आई फिल्म 'त्रिमूर्ति' में  राम्या कृष्णन ने वैम्प का किरदार निभाया था और फिल्म में अनिल कपूर के साथ उन्होंने इंटीमेट सीन भी दिया था। हालांकि, बाद में ना सिर्फ राम्या का सीन फिल्म से हटा दिया गया, बल्कि फिल्म में उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया।

69

1996 में राम्या कृष्णन ने पहली बार शाहरुख़ खान के साथ स्क्रीन साझा की। फिल्म 'चाहत' में उन्हें नसीरुद्दीन शाह की बेटी रेशमा नारंग के रोल में देखा गया था, जो पिता की तरह ही खलनायिका रहती है। फिल्म में पूजा भट्ट और अनुपम खेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

79

1997 में राम्या कृष्णन की तीन फ़िल्में आईं। उन्होंने 'बनारसी बाबू' में गोविंदा की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई। मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'शपथ' में उन्हें इंस्पेक्टर कविता की भूमिका में देखा गया। धर्मेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, मोहन जोशी और शक्ति कपूर स्टारर फिल्म 'लोहा' में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था और उनके किरदार का नाम करिश्मा था।

89

1998 में आई नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'वजूद' में राम्या कृष्णन ने ट्रिपल रोल निभाया था। वे शालिनी, सोफिया और अमीना के किरदार में दिखाई दी थीं।

99
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos