मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले कुछ सालों से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट में देखा जाता है। कोरोना लॉकडाउन के समय तो अर्जुन कपूर का पूरा वक्त मलाइका के घर पर ही बीतता था। यहां तक कि कई बार अर्जुन कपूर मलाइका के घर की बालकनी में उनके साथ नजर आए थे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार भी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर को भेजे गए आखिरी मैसेज के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। मलाइका अपनी पसंद के लड़के में चाहती हैं ये खूबियां...